भोपाल गैंगरेप की A to Z कहानी, जानिए- कैसे और क्या हुआ था उस दिन
रविवार सुबह भोपाल की गैंगरेप विक्टिम ने मीडिया के सामने उसके साथ जो हुआ उसकी पल-पल की जानकारी दी।
लड़की ने बताया कि वो और उसका परिवार सदमे में था, इस दौरान भी पुलिस का व्यवहार सबसे गंदा था। जीआरपी के टीआई अंकल बेहद बदतमीज थे। तीन-चार थानों के चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने हमारी कोई मदद नहीं की। एसपी रेल के बयान पर लड़की ने कहा है कि मैं उनके सामने गिड़गिड़ाती रही और वह हंसती रहीं। वो कैसी महिला हैं।
- वहीं, गैंगरेप के बाद बेटियों की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं। पूरा शहर गुस्से में है और जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो गए हैं। भोपाल के छह हजार वकीलों ने आरोपियों की केस नहीं लड़ने की बात कही है। विपक्षी दल कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने बड़े अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि छात्रा के दोस्तों ने भोपाल को असुरक्षित बताते हुए पुलिस की निष्क्रियता को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि अगर एमपी नगर सुरक्षित नहीं है तो फिर राजधानी का कौन सा क्षेत्र सुरक्षित माना जाए।
आपको टाइम-टू-टाइम घटनाक्रम से अवगत करा रहा है। इसमें घटना के दिन यानी 31 अक्टूबर को क्या हुआ और दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को किस तरह से पीडि़त लड़की पूरे दिन थानों के चक्कर लगाती रही।


Post a Comment