सुरक्षा घेरे में ऐसे आई DON की वाइफ, हाथ हिलाते हुए निकला गैंगस्टर
गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी गरिमा सिंह को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने के बाद घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया। इससे पहले जब पुलिस अखिलेश सिंह और उसकी पत्नी को लेकर कोर्ट पहुंची तो अखिलेश काफी मुस्कुराता हुआ नजर आया। वो गुरुवार को स्टेशन पर भी ट्रेन से उतरने पर काफी हंसता हुआ दिखा था।
-बताते चलें कि गुरुवार की शाम पुलिस पठानकोट-टाटा एक्सप्रेस के स्लीपर क्लास से लेकर शहर पहुंची। ट्रेन से पहले अखिलेश उतरा, उसके पीछे पत्नी गरिमा सिंह थी।
-अखिलेश के हाथों में हथकड़ी लगी थी, लेकिन चेहरे पर शिकन नहीं थी। शुक्रवार को जब उसे कोर्ट ले जाया गया तब भी वो मुस्कुराता हुआ नजर आया।
-स्टेशन से निकलते समय अखिलेश बोला- 'कउनो दिक्कत ना बा, हमार कउनो वास्ता अपराध से नइखे।' इस दौरान अखिलेश सिंह के पीछे चल रही गरिमा सिंह बिल्कुल शांत थी।
-डॉन की एक झलक पाने स्टेशन पर भीड़ उमड़ गई थी। हथियारबंद जवानों के साथ अखिलेश और गरिमा को स्टेशन से बाहर निकाला गया।
-बताते चलें कि 11 अक्टूबर को जिला पुलिस ने गुड़गांव पुलिस की मदद से अखिलेश सिंह को वहां से गिरफ्तार किया था। पुलिस की फायरिंग में अखिलेश के दोनों घुटनों में गोली लगी थी।
-अखिलेश और गरिमा सिंह भोड़सी(हरियाणा) जेल में बंद थे। वहां से जिला पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर शहर लाई है।
एसएसपी अनूप टी मैथ्यू ने कहा उपेन्द्र सिंह अमित राय हत्याकांड सहित कई मामले उस पर दर्ज हैं। अखिलेश ने कई बेनामी संपत्ति अर्जित की है।
-उसके जाली दस्तावेज मिले हैं। इस संबंध में भी अखिलेश से पूछताछ की जाएगी, जिसमें अहम खुलासे की उम्मीद है। अखिलेश सिंह को आर्थिक मदद करने वाले कई कारोबारी और नेता बेनकाब होंगे।
-पुलिस के अनुसार, उसे सहयोग पहुंचाने वालों में चिंटू भालोटिया, लीपू शर्मा, संजय पलसानिया, बिनोद सिंह जैसे कारोबारियों के नाम पहले ही चुके हैं।
-अखिलेश के संबंध कई कारोबारी राजनीतिक दल के लोगों के साथ भी है। माना जा रहा है पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ शिकंजा कसेगी।


Post a Comment