शादी से पहले सेल्समैन था ये सिंगर, यूं वाइफ के सपोर्ट से बदल गई लाइफ
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन प्रोग्राम में परफॉर्मेंस देने सिंगर केके रायपुर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रोग्राम में लाइव परफॉर्मेंस दी। जहां केके ने बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ की कुछ बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वे सेल्समैन थे और शौक के लिए सिंगिंग करते थे।
कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) बताते हैं शादी से पहले पार्ट टाइम सिंगिंग करते थे लेकिन वाइफ के कहने पर उन्होंने सिंगिंग शुरू की। अपने करियर की शुरूआत में वे एड फिल्म के लिए जिंगल्स करते थे।
- अपने बेटे के बारे में बताते हुए केके कहते हैं कि उनकी लाइफ में उनका बेटा उनके लिए बेहद लकी हैं क्योंकि जिस दिन उनके बेटे का जन्म हुआ था उस दिन उन्होंने अपने पहले गाने की रिकॉर्डिंग की थी। वे इस बात को मानते हैं कि उनकी वाइफ न होती तो शायद आज वे इस मुकाम पर न होते। मेरी वाइफ के कारण ही मुझे सक्सेस मिली है।
सिंगर केके बताते हैं कि वे अब तक तीन बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। उन्हें यहां कि शांति और हरियाली बहुत पसंद हैं। फ्यूचर प्लान पर बोले कि जल्द ही कुछ नया करूंगा ताकि लोग लंबे समय तक मुझे याद रखें।


Post a Comment