इस महिला के हंसने पर प्रतिबंध! पूरा मामला...
कहते हैं हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है। डॉक्टर्स भी एक्सरसाइज में हंसी को शामिल करने की सलाह देते है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि हंसना भी कष्टदाय हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया की एक लेडी मोनिके जेफ्रे के लिए अपनी हंसी कष्टकारी बनी हुई है। मोनिके पिछले दिनों अपने दोस्तों के साथ हंस रही थी, तभी अचानक गले में दर्द हुआ। दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया तो पता चला कि गले की हड्डी टूट गई है
डॉक्टरों ने सर्जरी की अब वे स्वस्थ हैं। डॉक्टरों ने कहा कि पहले ऐसा मामला नहीं देखा। हमने उन्हें सावधानी रखने को कहा है। मोनिके के साथ 2012 में भी छींकते वक्त ऐसा हुआ था। स्काई न्यूज के मुताबिक मोनिके ऑफिस में सहकर्मी के सुनाए चुटकुले पर जैसे ही वह हंसी, उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई।
उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत देखकर हैरत में पड गए, क्योंकि उन्होंने इससे पहले ऐसा कोई मामला नहीं देखा था। इससे भी ज्यादा हैरानी उन्हें तब हुई जब उस महिला ने बताया कि पांच साल पहले भी उसकी गर्दन टूटी थी, वह भी छींकने के कारण। तब उसके सिर में ड्रिल करके रॉड लगाई गई थी, जिससे उसकी रीढ की हड्डी सीधी की जा सके। उन्हें ठीक होने में 14 हफ्ते लगे थे। यह जानकर डॉक्टरों ने उन्हें हंसते और छींकते वक्त सतर्क रहने के लिए कहा है।


Post a Comment