...जब राजमहल के ठाट-बाट छोड़ इस पूर्व राजकुमारी ने चलाया फावड़ा
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर जंग जारी है। जयपुर के पूर्व राजपरिवार की बेटी और सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक दीया कुमारी ने इसे महिलाओं और राजपूतों के सम्मान की लड़ाई बताते हुए लंबी लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। 2013 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार के वक्त दीया कुमारी ने कभी लोगों के घरों में खाना बनाया, तो कभी उनके घर में बैठकर खाया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर में खेतों में फावड़े भी चलाए।
दीया अपनी दादी राजमाता गायत्री देवी से इम्प्रेस होकर पॉलिटिक्स में आई हैं। उन्होंने 10 सितम्बर 2013 को जयपुर में एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया। 2013 में हुए राजस्थान विधानसभा चुनाव में दीया कुमारी सवाई माधोपुर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची।
दीया कुमारी जयपुर के महाराजा सवाई सिंह और महारानी पद्मिनी देवी की बेटी हैं। इनका जन्म 30 जनवरी 1971 को हुआ था। दीया कुमारी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मॉडर्न स्कूल, नई दिल्ली और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जयपुर से की। उसके वाद वो डेकोरेटिव आर्ट्स की पढ़ाई के लिए लंदन चली गईं। वो परिवार की हेरिटेज को सजाने और संभालने का काम करती हैं, जिसमें सिटी पैलेस, जयपुर जो उनका घर भी है, जयगढ़ दुर्ग, आमेर और दो ट्रस्ट महाराजा सवाई सिंह द्वितीय संग्राहलय ट्रस्ट, जयपुर एवं जयगढ़ पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट शामिल हैं।
राजकुमारी दीया ने नरेन्द्र सिंह से शादी की और उनकी एक बेटी और दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे पद्मनाथ सिंह का जन्म 2 जुलाई 1998 को हुआ, उनके दूसरे बेटे का नाम राजकुमार लक्ष राज सिंह है और उनकी बेटी राजकुमारी गौरवी कुमारी हैं।

Post a Comment