शख्स ने कौड़ियों के दाम खरीदा पुराना घर, बेसमेंट से निकली ऐसी-ऐसी चीजें
जब भी हम नए घर में जाते हैं तो हम खुश भी होते हैं और दुःखी भी। खुश इसलिए कि नई जगह होगी, सब कुछ नया होगा। उदास इसलिए क्योंकि पुरानी यादें छोड़ना आसान नहीं। ऐसा ही हुआ एक शख्स के साथ जो नए घर में जाने पहले दुखी भी था और खुश भी। लेकिन उस शख्स की उदासी नए घर में जाते ही खुशी में बदल गई।
सोशल साइट्स पर एक शख्स की स्टोरी इन दिनों काफी शेयर की जा रही है। वैसे ये शख्स किस जगह का रहने वाला है और इसका नाम क्या है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन सोशल साइट इमगुर पर इसने अपने साथ हुई एक घटना की फोटोज शेयर की है। शख्स ने अपनी जरूरतों के हिसाब से बहुत सस्ते में एक पुराना घर खरीदा था। जैसे ही वह शिफ्ट हुआ उसने देखा कि बेसमेंट पूरा कबाड़ बना हुआ है। उसने कबाड़ को साफ करने का सोचा। लेकिन तभी इसे वहां बनी एक लकड़ी की दीवार दिखाई दी। ऐसी दीवार बेसमेंट में देख कर उसे बहुत अजीब लगा। वह उसकी छानबीन करने लगा। बहुत मेहनत करने के बाद उसने दीवार को हटाया। दीवार हटाने के बाद उसे अंदर एक 4 x 4 का कमरा दिखाई दिया।
कमरे में शख्स को मिलिट्री का सामान मिला। अन्दर कई बंदूकें और एक लोहे की तिजोरी थी, जो 90 किलो की थी। जब उसने तिजोरी खोली, उसे अंदर पैसे और कई विस्फोटक सामान मिले।

Post a Comment