Header Ads

धोनी के इस घर पर नहीं रहता अब कोई, फिर भी फैन्स का दिखता है ऐसा क्रेज



।महेंद्र सिंह धोनी परिवार संग अपने फार्म हाउस में शिफ्ट हो चुके हैं। लेकिन उनके हरमू रोड स्थित पुराने घर का क्रेज बरकरार है। शनिवार को कुछ लड़कियां उनके घर के आगे फोटो खिंचवाती नजर आईं। वो बेहद खुश थी। पूछने पर पता चला सभी एमएस धोनी की फैन हैं और पंजाब से अपने रिश्तेदार के घर रांची आईं हैं। रांची में उन्हें एमएस धोनी तो नहीं मिले पर पुराना घर दिखा तो तस्वीरें ले लीं।


फैन्स को जब यह पता चला कि एमएस धोनी अब इस घर पर नहीं रहते हैं तो उनका कहना था धोनी न सही, उनके घर की तस्वीर भी हो जाए करीब से तो हम लोग अपने आप को भाग्यशाली समझेंगे।
- बताते चलें कि कुछ महीने पहले ही महेंद्र सिंह धोनी का परिवार रांची के अपने पुराने घर को छोड़ नए फार्म हाउस में शिफ्ट हो गया है।


- इसी साल अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर इस कार्यक्रम में परिवार के कुछ करीबी लोग शामिल हुए थे। फार्म हाउस रांची के रिंग रोड पर लगभग सात एकड़ से अधिक जमीन पर बनाया गया है।



- इस फार्म हाउस को तैयार करने में करीब तीन साल का वक्त लगा। धोनी ज्यादातर शहर से बाहर ही रहते हैं। ऐसे में उनके दोस्त सिमांत लोहानी ने इसे पूरा करवाने में मदद की।


- फार्म हाउस बनने से पहले एमएस धोनी रांची में रहने के दाैरान अक्सर यहां आया करते थे। यहां एमएस धोनी ने भव्य महलनुमा नया मकान बनवाया है।




धोनी बचपन में रांची के मेकॉन स्थित एक छोटे से घर में रहते थे। यहां वे दो अलग-अलग स्टाफ क्वार्टर में रहे।


- इसके बाद धोनी को राज्य सरकार की ओर से हरमू रोड में जमीन दी गई, जहां धोनी ने घर बनवाया और नाम रखा शौर्य। यहां वर्ष २००९, से रह रहे थे।


- धोनी के शौर्य स्थित आवास में एक स्विमिंग पूल, नेट प्रैक्टिस फील्ड, एक अल्ट्रा मॉडर्न जिम भी है। महेंद्र सिंह धोनी का नया घर उनके फार्म हाउस में है।