Header Ads

टॉयलेट में बनाई काॅफी विदेशी मेहमानों को पिलाई, फिर ऐसे छिपाया सच





मोहाली एडमिनिस्ट्रेशन में बांग्लादेश से आए 20 डीसी को टाॅयलेट में बनी हुई चाय और कॉफी पिला दी। टॉयलेट के कॉरिडोर से आए स्नैक्स ही मेहमानों को दिए गए। जबकि बांग्लादेश के पटूआखली के डीसी डॉक्टर मोहम्मद मासूमर मोहाली प्रशासन की खातिरदारी को बहुत अच्छा बता रहे थे।


- दरअसल, मंगलवार को बांग्लादेश के 20 डीसी मोहाली के डिस्ट्रिक्ट काॅम्प्लेक्स का दौरा करने आए थे।



- डेलिगेट्स के लिए पहली मंजिल पर बने हॉल में कार्यक्रम रखा था। साथ के एक रूम के ऊपर पट्टी लगी हुई थी, जिस पर लिखा था टॉयलेट आॅनली फॉर आॅफिसर।


- इसी रूम में कैटरिंग स्टॉफ ने गैस की व्यवस्था की थी और दूध गर्म करने का पतीला रखा था। यही पर बिस्कुट पैकेट्स, पानी की बोतलें, चाय बनाने की व्यवस्था थी।



- कैटरिंग स्टॉफ यही से सामान लाकर डेलिगेट्स को दे रहे थे।



- इस मामले पर जब डीसी गुरप्रीत कौर सपरा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जहां पर खाने-पीने का सामान तैयार किया जा रहा था, वह काेई टॉयलेट नहीं बल्कि पैंट्री है।


- यह जरूर है कि जब कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा था तो यहां पर टॉयलेट बनना था। लेकिन बाद में यह बदल गया था और इसको पैंट्री बना दिया गया था। गलती से टाॅयलेट का बोर्ड लगा रहा गया।


- यह टाॅयलेट है या पैंट्री, इसकी जांच करने के लिए भास्कर टीम ने दोबारा से वहां का दौरा किया।


- बाद में पाया गया कि जहां खाने का सामान रखा था वह टाॅयलेट का कॉरिडोर था। पहले कॉरिडोर और उसके साथ अटैच टॉयलेट का दरवाजा। यहां पर कोई पैंट्री नहीं थी। टॉयलेट के अंदर सीट लगी थी और साबुन व अन्य सामान रखा हुआ था।