Header Ads

ऐसा जुगाड आपने पहले कभी नहीं देखा होगा, वीडियो वायरल


सोशल मीडिया में रोजाना बहुत सारे वीडियो डाले जाते है। इन दिनों एक जुगाड का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जुगाड का नाम आते ही दुनिया भर के लोगों के जेहन में भारत का नाम आता है। लेकिन इस बार जो वीडिया वायरल हुआ है वह चीन का है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि जुगाड के मामले में भारतीय को भी पीछे छोड दिया है।

इस वीडियो में मोटरसाइकिल (बाइक) की मदद से एक शख्स बाल धो रहा है और उसी से उसे सुखा भी रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह वीडियो पिछले महीने सिचुआन प्रांत जियांग में बनाया गया है। इस वीडिया में तीन युवक नजर आ रहे है।

वीडियो में एक युवक बाइक को स्टैंड पर खड़ी करके स्टॉर्ट करता है। बाइक के पिछले पहिए के नीचे एक पानी से भरा बर्तन रखा हुआ नजर आ रहा है। युवक बाइक का एस्केलेटर तो दबाता है, लेकिन वह गियर नहीं बदलता है, जिसके चलते बाइक अपनी जगह पर खड़ी है लेकिन उसका पहिया घुम रहा है। वहीं, पीछे एक शख्स लेटा दिख रहा है। बाइक का पहिया घुमने से बर्तन में रखा पानी उस शख्स के सिर के बालों पर जा रहा है।

वीडियों में फिर तीसरा युवक लेटे हुए शख्स के बालों में शैंपू लगाकर धोता है। बाल धोने के बाद युवक का सिर बाइक के साइलेंसर के सामने कर देता है। इस तरह बाइक के गर्म धुएं से युवक का बाल सुख जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी शेयर कर रहे हैं। हर कोई वीडियो को अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे है।