ऐसे पैरों के कारण उड़ा इस महिला का मजाक, सच जान लोगों ने की तारीफ
कैलिफोर्निया की रहने वाली 30 साल की जैकलिन एडन तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने अपनी वेट लूज जर्नी लोगों के साथ शेयर की थी। ब्लॉगर जैकलिन अपना वजन 158 किलो कम किया है। लेकिन हाल ही में मेक्सिको छुट्टियां मनाने गईं एडन का स्विमिंग पूल पर कुछ लोगों ने मजाक बनाया, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर उन्हें ऐसा जवाब दिया।
पिछले महीने मेक्सिको गई एडन ने होटल के स्विमिंग पूल में बाथिंग सूट पहनकर जाने का फैसला किया। वहां मौजूद एक कपल उन्हें देख हंसने लगा। पहले तो एडन ने इसे इग्नोर किया और पूल में उतर गईं। लेकिन जिस तरह से लोग उनके पैरों की तरफ देख उनका मजाक उड़ा रहे थे, उसने उन्हें काफी हर्ट किया। दरअसल, वेट लूज करने के बाद एडन की स्किन काफी लूज हो गई है। उन्होंने अपना वजन तो काफी कम कर लिया है, लेकिन अब एक्स्ट्रा स्किन के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताई घटना
एडन ने मामले के बारे में अपने इंस्टा पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि हां, मेरी बॉडी में काफी एक्स्ट्रा स्किन है और मैं इसके कारण कई बार इनसिक्योर महसूस करती हूं। लेकिन अब मैं लोगों की वजह से परेशान नहीं होती। मैं अपनी लाइफ खुलकर जियूंगी। उनके इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने खुलकर उनकी तारीफ की।


Post a Comment