इंदिरा गांधी की तस्वीर पोस्ट कर बुरी फंसी प्रियंका, यूजर्स ने निकाला गुस्सा
सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटी का ट्रोल होना आम बात है आए दिन कोई तस्वीर पोस्ट करके तो कोई कमेंट करके ट्रोल होता है
हमेशा की तरह ट्रोल होने वाली प्रियंका चोपड़ा इस बार यूजर्स के तीखे कमेंट का शिकार बनी.
दरअसल हुआ कुछ यह था की प्रियंका ने इंदिरा गाँधी की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की और अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मेरी मौसी नीला अखौरी, मेरी मां और दादा-दादी जी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ.
इस पोस्ट को देख कर यूजर्स ने प्रियंका लताड़ा सामूहिक हत्या का जिम्मेदार मानने वाले कई लोगों ने प्रियंका को खूब भला-बुरा कहा तस्वीर को देख कर यूजर्स ने पतिक्रिया देते हुए लिखा
‘प्रियंका मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं क्योंकि आपने उस शख्सियत को शेयर किया, जिससे मैं नफरत करता हूं.
फिर एक यूजर्स ने लिखा की एक नेता के रूप में इंदिरा गांधी कैसी भी रही हों लेकिन नतीजा यह है कि वह हजारों लोगों के कत्ल की जिम्मेदार हैं
1984 में उन्होंने पंजाब और सिखों को अपनी गंदी राजनीति के जरिए अंगूठे के नीचे रखने की कोशिश की.
इसी तरह के ढेरों यूजर्स ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका की बहुत आलोचना की और इतना ही नही आरोप भी लगाया की इंदिरा गांधी जैसी हजारों लोगों की हत्या की जिम्मेदार नेता का गुणगान कर रही हैं
ऐसा पहली बार नही हुआ है की प्रियंका ट्रोल हुई है पहले भी कई बार प्रियका ट्रोल हो चुकी है.
लेकिन प्रियंका के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली फॉलोअर्स के संख्या बढती ही जा रही है
यदि बॉलीवुड के मुताबिक देखा जाए तो प्रियंका दुसरे स्थान पर है पहले स्थान पर दीपिका पादुकोण है दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या 20.1, मिलियन है जबकि प्रियंका के 19.9, मिलियन फॉलोअर्स है.


Post a Comment