Header Ads

बचपन में इस बीमारी से जूझ चुकी है ये एक्ट्रैस, बहन भी करना चाहती है बॉलीवुड में एंट्री


बॉलीवुड एक्ट्रैस नेहा शर्मा 30 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 नवंबर, 1987 को बिहार में हुआ था। नेहा शर्मा बिहार, भागलपुर से कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी है। अजीत राजनीति में आने से पहले बिजनेसमैन थे।

नेहा बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया, लेकिन दोनों ही इंडस्ट्री में वे सफलता हासिल करने में कामयाब नहीं हो पाईं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में वे अस्थमा की मरीज थी, जिसकी वजह से वे हमेशा बीमार रहती थी और फिजिकली बहुत ज्यादा वीक थी। हालांकि, अब वे इस बीमारी से उभर चुकी है और पूरी तरह से ठीक है।

नेहा की एक बहन है आयशा, जो किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं। आयाशा भी नेहा की ही तरह बॉलीवुड में करियर बनना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, आयशा तेलुगु फिल्म 'शिवम' के साथ एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली थी।