Header Ads

आप भी ऑफिस में करते है रोमांस, तो जा सकती है आपकी नौकरी


 लाइफ में यदि रोमांस न हो तो जिन्दगी का मजा नहि आता है. हालांकि रोमांस का भी समय निश्चित होता है. आप हर कही रोमांस नहीं कर सकते है. किसी ने सच ही कहा है हर चीज का एक सही समय के साथ सही जगह भी निर्धारित होती है.

यदि बात की जाए ऑफिस में रोमांस करने की तो इस स्थिति में आपको अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है. कई बार ऑफिस में रोमांस करना हमें परेशानियों में डाल देता है. यदि आप भी ऑफिस में रोमांस कर रहे है तो इन बातों का ख़ास ध्यान रखें.

जब आप ऑफिस में किसी से प्यार करते है तो किसी को भी इस बात पता न चले की आपको उनसे प्यार है. ऐसा उइसलिये ताकि पहले तो आपको भी इस बात से संतुष्ट होना आवश्यक है की आपको उनसे प्यार है भी या नहीं.

जब आपको किसी से प्यार होता है तो सबसे पहले इस बात को नोटिस करें की वह आपके साथ वैसे ही व्यवहार करता है जैसा आप उसके साथ करते है. पहले इस बात का पत्या लगा ले की क्या वह आपको पसंद करता है.

ऑफिस में यदि आपको किसी से प्यार हैं तो सबसे पहले अपने आप पर फोकस करना कभी न भूले. अपने प्यार के साथ साथ अपने काम पर भी फोकस करना चाहिए.

आप किसी को ऑफिस में पसंद करते हैं तो किसी तीसरे व्यक्ति को अपना राजदार ना बनाएं. ऐसा करने पर आपके और उसके लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.

ऑफिस में भले ही आपको किसी से प्यार हो लेकिन सबके साथ घुलमिल कर ही रहना चाहिए. ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े

ध्यान रहे की आपके प्यार के मामले में आप किसी की चर्चा का विषय ना बनें. ऐसा करने से ऑफिस में आप सिर्फ मजाक बनकर रह जायेंगे. ऐसी स्थिति में सब आप ही के बारे में बातें कर गपशप करेंगे. ऐसे में आपको बहुत संभलकर चलना होगा.