कभी करण जौहर इस एक्ट्रैस के साथ करते थे बेइंतहा मोहब्बत, वो आज हैं बॉलीवुड के सुपर स्टार की पत्नी
बॉलीवुड के डायरैक्टर करण जौहर की फिल्मों को सब पसंद करते हैं। करण के फिल्मी करियर के बारे में तो सभी जानते हैं। लेकिन क्या आपको पतो है कि करण किसको पसंद करते हैं। आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे करण जौहर को राजेश खन्ना की बेटी तथा अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना से बचपन से ही इश्क़ था। करण और ट्विंकल दोनों इस बात को मानते हैं की करण ट्विंकल को बहुत पसंद करते थे।
बचपन में करण जौहर और ट्विंकल खन्ना दोनों एक साथ एक ही स्कूल में पढ़ा करते थे और ये बात ट्विंकल बहुत ही अच्छी तरह से जानती हैं की करण उनको बचपन के दिनों से ही पसंद करते हैं।
ट्विंकल खन्ना अब एक्टिंग को छोड़ कर एक लेखिका बन गयी हैं और उन्होंने अपनी एक किताब के लांच पर बताया था की बचपन में उनकी छोटी छोटी मूंछे हुआ करती थी और तब भी करण उनको बेहद पसंद किया करते थे और कहते थे की तुम मूंछो के साथ भी हॉट लगती हो।
बता दे की ट्विंकल खन्ना के पति सुपरस्टार अक्षय कुमार भी इस बात से भली भांति वाकिफ है की करण उनकी पत्नी को स्कूल के दिनों से पसंद करते हैं और कॉफ़ी विद करण के एपिसोड में करण ने अक्षय के सामने ये बात कबूली थी की वो ट्विंकल को पसंद करते हैं।
क्या आप ये जानते हैं की करण जौहर ने अपनी फिल्म कुछ कुछ होता है में टीना के किरदार को ट्विंकल के लिए लिखा था लेकिन डिंपल इस बात से खुश नहीं थी इसलिए ट्विंकल ने भी किसी कारण से इस फिल्म में काम नहीं किया था।
दोनों एक साथ बोर्डिंग स्कूल में थे और उस समय करण खाने के बहुत शौकीन हुआ करते थे और ट्विंकल उनके लिए ख़ास खाना चुरा कर लाया करती थी। खैर ये भी एक बहुत ही स्पेशल जोड़ी हो सकती थी लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था।


Post a Comment