Header Ads

पति के साथ यहां एन्जॉय कर रहीं प्रिटी जिंटा, शादी के बाद फर्स्ट फैमिली हॉलिडे

0


 प्रिटी जिंटा इन दिनों हसबैंड जीन गुडइनफ और फैमिली फ्रेंड्स के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। अपने फर्स्ट फैमिली हॉलिडे पर प्रिटी साउथ अफ्रीका में हैं।


प्रिटी जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जीन गुडइनफ से 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।


- दोनों की शादी गुपचुप तरीके से हुई थी। वेडिंग फोटोज शादी के करीब 6 महीने बाद मीडिया में आई थीं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिटी और जीन की पहली मुलाकात कुछ सालों पहले अमेरिका की एक ट्रिप के दौरान हुई थी।
- जीन हमेशा प्रिटी को सपोर्ट करते हैं। 2015 में आईपीएल फाइनल के दौरान भी वे प्रिटी के साथ थे। बाद में दोनों अमेरिका रवाना हो गए थे।

ऐसी खबरें भी आई थी कि प्रिटी जिंटा अपनी शादी की फोटोज नीलाम करेंगी। इस नीलामी से जो पैसा आएगा, वे उसे अनाथालय और गरीब बच्चों की पढ़ाई में लगाएंगी। बता दें कि शादी की फोटोज नीलाम करने का यह ट्रेंड हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और उनके पति ब्रेड पिट ने शुरू किया था। इसके बाद जॉर्ज क्लूनी और अमाल अलामुद्दीन ने भी कुछ ऐसा ही किया।



- प्रिटी जिंटा का नाम बिजनेसमैन नेस वाडिया से जुड़ चुका है। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।
- हालांकि, 2014 में एक आईपीएल मैच के दौरान उनके बीच विवाद हुआ और वे अलग हो गए।