3 साल की थी तो मां ने की खुदकुशी, 7साल में हुआ था रेप, इस योगा ट्रेनर के आज हैं लाखों फॉलोअर्स
योग का नाम लेते ही जेहन में बाबा रामदेव का चेहरा आ जाता है। लेकिन कई नाम ऐसे भी हैं, जो योग के लिए जाने जाते हैं। इसमें ही एक नाम मुंबई की नताशा नोएल का है। योग को लेकर नताशा की दीवानगी इतनी है कि वो कहीं भी योगा करने लगती हैं। नताशा को पब्लिक प्लेस में योग करने के लिए जाना जाता है।
नताशा के योग करने की इस स्टाइलिश के लाखों दीवाने हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। करीब एक लाख 12 हजार से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर नताशा को फॉलो करते हैं। फेसबुक पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है।
नताशा योग करती तस्वीरें हमेशा से पोस्ट करती रही है। कभी ड्राइंग रूम में सोफा पर योग करते हुए तो कभी खिड़की पर। नताशा बीच बाजार में भी योग करने लगती हैं। ऑटो से लेकर मेट्रो तक में नताशा की योग करती तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। नताशा की ये खूबी उनके फॉलोअर्स को खूब पसंद आती है।
नताशा नोएल एक डांसर और सर्टिफाइड योगा ट्रेनर हैं। वे मुंबई में रहती हैं और सोफिया कॉलेज से पढ़ाई की हैं। वो अपनी टोंड बॉडी की वजह से इस तरह के योग पोज कर लेती हैं। उनके इस हुनर से कई लोग मोटिवेट भी होते हैं।
नताशा योग करने के तरीके भी बताती है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर है। नताशा कभी भी, कहीं भी योग करने लगती हैं। उनके मुताबिक जब उनको योग करने का मन करता है तो वो योग करने लगती हैं, चाहे वो कहीं भी हो।
नताशा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। जब वो सिर्फ तीन साल की थीं, तो उनकी मां की मौत हो गई। उनकी मां ने खुद को आग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। लेकिन इसके बाद भी बदकिस्मती ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
जब नताशा सात साल की थी तो उनका शारीरिक शोषण हुआ था। ये सबकुछ उनके अपने घरेलू नौकर ने किया था। जब वो 15 साल की थी तो उनके रिश्तेदारों और चचेरे भाई-बहनों ने उनको शारीरिक और यौन हिंसा का शिकार बनाया।


Post a Comment