Header Ads

गांव में हो रही है राजपाल यादव की बेटी की शादी, ऐसी है दूल्हे की प्रोफाइल


ज्योति राजपाल यादव की पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की बेटी ज्योति 19 नवंबर को दुल्हन बनेंगी। कॉमेडी में अपनी पहचान बना चुके राजपाल ने अपने दामाद के रूप में एक बैंक मैनेजर को चुना है। सूत्रों के मुताबिक शादी में फिल्मी दुनिया की बड़ी हस्तियां शरीक हो सकती हैं। ज्योति उनकी पहली पत्नी करुणा की बेटी हैं। करुणा की ज्योति की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।

राजपाल यादव के छोटे भाई राजेश यादव ने बताया, "हमारे दामाद संदीप यादव इटावा के रहने वाले हैं। वे आगरा में दो साल से बैंक कैशियर की जॉब कर रहे हैं। शादी हमारे पैतृक गांव कुंडरा में होगी। राजपाल यहां आ चुके हैं।"
- बता दें कि मां के निधन के बाद ज्योति की करीब 15 साल तक परवरिश कुंडरा में ही हुई। वे पिछले पांच साल से पापा के साथ मुंबई में रह रही हैं।
कनाडा में मिला था राजपाल को दूसरा प्यार
- राजपाल यादव ने 10 जून 2003 को राधा से दूसरी शादी की थी। दोनों हनी नाम की बेटी के पेरेंट्स हैं।
- राजपाल यादव 'हीरो' फिल्म की शूटिंग के लिए कनाडा गए थे, जहां कॉमन फ्रेंड प्रवीण डबस के जरिए उनकी राधा से मुलाकात हुई थी।
- कनाडा में जन्मीं राधा को राजपाल पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। दोनों की हाइट में दो इंच का मामूली फर्क है, इसके बावजूद दोनों की बॉन्डिंग बेहतरीन है।
- एक इंटरव्यू के दौरान राधा ने बताया था, "मैं जब पहली बार मुंबई पहुंची थी, तब राजपाल मुझे अपने घर लेकर गए थे। उन्होंने मुझे सरप्राइज देने के लिए घर का इंटीरियर उसी होटल की तरह करवाया था, जैसा कि कनाडा के उस होटल जैसा था, जहां हम पहली बार मिले थे।"