Header Ads

आमिर के साथ काम करना चाहती है मिस वर्ल्ड, खाने में पसंद हैं ये स्वीट्स






 मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर आमिर खान के साथ फिल्मों में काम करना चाहती हैं। हालांकि उनके फेवरेट हीरो रणवीर सिंह और हीरोइन मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा है। बता दें कि हरियाणा की रहने वाली मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई कम्पलीट की है। जून 2017 में इन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था।


- एक इंटरव्यू में मानुषी ने बताया था कि 3 साल की उम्र में रात 10 बजे उन्हें ऐसी जिद हुई कि लड्डू खाना है।


- फिर उनके इस जिद के बाद उनके नाना ने मार्केट जाकर रात 11 बजे दुकान खुलवाई और लड्डू लेकर आए।


- उन्होंने बताया था कि उन्हें देसी घी के घेवर के साथ कचौड़ी, काजू-कतली, गुलाब जामुन और नानी की बनाई दाल भी पसंद है।


- हर वीकेंड पर अपने भाई-बहनों के साथ मैगी और आइसक्रीम पार्टी भी किया करती थी।
- अपने फ्रेंड और बहनों के साथ अशोका चौक पर आइसक्रीम, चाट-पकौड़ी, चॉकलेट और मिठाइयां खाना कभी नहीं भूलती थी।



- मानुषी अपनी नानी से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। वह उनकी स्ट्रेंथ हैं। इसलिए उन्हें नानी न कहकर बड़ी मम्मी और नाना को बड़े पापा कहकर बुलातीं हैं।


- मिस इंडिया से मिस वर्ल्ड तक की जर्नी में मां नीलम ने भी पूरा साथ दिया। रैंपवॉक की ट्रेनिंग के लिए जब मानुषी को सुबह 4 बजे जाना होता था तो वे भी साथ ही जाती थीं।


- बता दें कि मानुषी को सजने-संवरने के साथ डांस, म्यूजिक, कविताएं लिखने, नई-नई ड्रेस पहनने, मैगजीन पढ़ने और पेंटिंग बनाने का बहुत शौक है।


- उन्होंने जब पहली पेंटिंग बनाई तो नानी को गिफ्ट दी। यह पेंटिंग आज भी नानी के ड्राइंग रूम में दीवार की शोभा बढ़ा रही है।