Header Ads

जब हार्दिक पांड्या और शिबानी दांडेकर की पर्सनल चैट हुई थी लीक, इंटरनैट पर मच गई थी खलबली


बॉलीवुड एक्ट्रैस शिबानी दांडेकर हमेशा ही अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन हाल ही में शिबानी उस वक्त चर्चा में आई जब पाकिस्‍तान के खिलाफ धाकड़ बल्‍लेबाजी कर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने सबको अपने फैन बना लिया। पांड्या के शानदार प्रर्दशन से शिबानी भी काफी प्रभावित हुईं। शिबानी और पंड्या के बीच ट्विटर पर हुई बातचीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

बता दें कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 सिंतबर को सीरीज के पहले मैच में पांड्या ने ताबडतोड़ पारी खेली। पांड्या के शानदार प्रर्दशन से शिबानी ने ट्वीट कर उनकी खुब तारीफ की। इस दौरान इनके बीच ट्विटर पर हुई बातचीच से सोशल मीडिया में तूफान मच गया है। शिबानी आईपीएल की होस्ट रह चुकी है जिसके चलते उनके क्रिकेटर्स के साथ अच्छे संबंध हैं। शिबानी अपने बेखौफ अंदाज के लिए भी जानी जाती है और हार्दिक तो मस्तमौला खिलाड़ी के रूप में ही पहचाने जाते हैं।