Header Ads

रिपोर्टर ने पूछा- 'वेट कम करने का कुछ सोचा है, विद्या ने दिया मुंहतोड़ जवाब





विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म 'तुम्हारी सुलु' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में इसी सिलसिले में वे मीडिया से बात कर रही थीं। तभी अचानक एक रिपोर्टर ने उनके वजन को लेकर सवाल दाग दिया, जो विद्या को नागवार गुजरा और उन्होंने उस रिपोर्टर को मुंहतोड़ जवाब दिया।



क्या पूछा गया था विद्या से और क्या दिया उन्होंने जवाब...

- रिपोर्टर ने विद्या से पूछा, "वैसे हमने आपकी जितनी भी मूवीज देखी हैं, सारी वुमन सेंट्रिक मूवीज हैं। आगे चलके आप वीमेन सेंट्रिक फिल्मों में नजर आएंगी या फिर अपना वेट लॉस करने का भी कुछु सोचा है?"



- सवाल सुनकर विद्या चौंक गईं। उन्होंने रिपोर्टर की ओर देखा और हंसते हुए पूछा, "वीमेन सेंट्रिक फिल्मों और वेट लॉस का क्या कनेक्शन है?" इस पर रिपोर्टर ने स्पष्ट किया कि वह उनसे ग्लैमरस रोल के बारे में पूछ रहा था।



- विद्या ने रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "मैं जो काम कर रही हूं, उससे बहुत खुश हूं। आप लोगों का नजरिया बदल जाए तो बहुत अच्छा होगा।"



- बता दें कि सुरेश त्रिवेणी के डायरेक्शन में बनी 'तुम्हारी सुलु' कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें विद्या के साथ मानव कौल, नेहा धूपिया और आरजे मलिश्का भी नजर आएंगी। यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।