बाथरूम की दीवार के बीच छिपा बैठा था जहरीला जीव, निकालने के लिए तोड़ा घर
ऑस्ट्रेलिया के Townsville में एक घर का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घर के मालिक को बाथरूम में एक सांप के होने का पता चला, जिसे निकालने के लिए घर का एक पूरा हिस्सा तोड़ना पड़ा।
- दीवार के बीच बने एक गैप में छिपे बैठे बेहद खतरनाक सांप को देख मकान मालिक ने सांप पकड़ने वाले को फोन किया। सांप पकड़ने वाले ने जब वहां देखा तो उसे सांप निकालने का कोई रास्ता समझ नहीं आया।
- स्नेक कैचर ने मकान मालिक को बताया कि ये Taipan सांप है जो धरती पर तीसरा सबसे जहरीला सांप होता है। हालांकि ये बेहद शर्मीले स्वभाव का होता है और इंसान से दूरी बनाकर रखता है।
- ये इतना लंबा था कि इसे दीवार के बीच से निकालना बेहद खतरनाक हो सकता था। ये दीवार के बीच किसी मेटल बॉक्स में फंस गया था। इस वजह से स्नेक कैचर ने बाथरूम के एक हिस्से को तुड़वाया, जिसके बाद इस खतरनाक सांप को पकड़ा जा सका।


Post a Comment