एक्ट्रेस सारिका को फ़्लैट से किया गया बेदख़ल, अभी हुई थी माँ की मौत
पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सारिका हासन की मां का निधन हुआ था। खबरों की माने तो काफी साल से सारिका की मां जूहू स्थित फ्लैट में रहती थी। मां के जाने के बाद सारिका ने उनकी सम्पति को पाने के लिए अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने खारीज कर दिया है।
मां के गुजर जाने के बाद सारिका ने इसे अपने नाम कराने के लिए अर्जी दी थी। लेकिन कोर्ट का माने तो उन्हें कमला ठाकुर की सम्पति से बेदखल कर दिया गया है। कमला ठाकुर की देखभाल कर रहे विक्रम ठक्कर ने कोर्ट में अर्जी देकर बताया कि कमला ठाकुर के जुहु स्थित फ्लैट पर उनका अधिकार है। क्योंकि कमला ठाकुर ने उन्हें ये फ्लैट गिफ्ट के तौर पर दिया था।
डॉक्टर के मुताबिक सारिका की मां कमला ठाकुर जिन्हें उनके बच्चों ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था। डॉक्टर विक्रम ठक्कर ने कहा कि 2015 में इस्कॉन मंदिर के स्थित फ्लैट के अलावा, ठाकुर ने पुणे के पास मावल में 300 एकड़ का कम्पनी के शेयर्स को भी अपने नाम करा लिया था। कमला ठाकुर और उनकी बहन की बेटी के साथ के रिश्तों में कड़वाहट होने की वजह से उन्होंने अपनी वसीहत उन्हें भी बहिष्कृत कर दिया था। जबकि सीरिका अपनी मां से तीन दशक पहले ही अलग हो गई थी।
विक्रम ठक्कर ने बताया कि कमला ठाकुर ने उन्हें 2016 में वो फ्लैट गिफ्ट के तौर पर दिया था। उन्होंने कहा मैं एक डॉक्टर के रूप में 1984 में उनसे मिला था और एक बेटे की तरह मैंने उनकी देखभाल की है यहा तक की उनके आखिरी वक्त तक साथ रहा। उन्होंने कहा कि कमला ठाकुर उन्हें अपनी सारी सम्पति जिसमें 300 एकड़ की जमीन और प्रपॉर्टी भी उन्हें देना चाहती थी। विक्रम ठक्कर ने कहा कि सारिका अपनी मां को काफी पहले ही छोड़ चुकी थी। यहां तक की 10 नवंबर वो अपनी मां के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हुई।
सारिका की बात करें तो कमल हासन की एक्स वाइफ है साथ श्रुति हासन और अक्षरा हासन की मां। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरूआत के साल 1969 में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया था। सारिका ने कमल हासन से शादी की थी जिसके बाद उन्होंने 2004 में अपनी शादी को खत्म कर लिया था।

Post a Comment