गहरी नींद में सो रहे थे पिता, पीठ पीछे बेटी ने कर डाला ऐसा कारनामा
छोटे बच्चों के हाथ में फोन देना खतरे से खाली नहीं रहा। इंग्लैंड के लंकाशायर में रहने वाले वेल्डिंग इंस्पेक्टर इयान विल्सन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। उनकी 9 साल की बेटी ने पल भर में लगभग 90 हजार रुपए (1000 पाउंड ) पानी की तरह बहा दिए।
9 साल की सुसन विल्सन ने एक दिन आधी रात को अपने पिता का फोन अनलॉक किया और पेरिस के डिज्नीलैंड की ट्रिप बुक की। सुसन बताती है कि हमेशा वे अपनी फैमिली के साथ इंग्लैंड के शहर स्केग्नेस में हॉलिडे पर जाती थी। इस बार घूमने के लिए उसने डिज्नीलैंड चुना। उसने 400 पाउंड की फ्लाइट टिकट ली, 200 पाउंड की एफिल टावर घूमने की टिकट और 400 पाउंड के थीम पार्क के टिकट लिए।
इयान विल्सन बताते हैं कि जब 3 दिन बाद उन्होंने अपना अकाउंट चेक किया तो उन्हें 1000 पाउंड कम पाए।। हालांकि, इयान ने टिकट कैंसिल करा दी और बैंक से रिफंड भी वापस मांग लिया है।

Post a Comment