‘फिरंगी’ की सफलता के लिए गुरुद्वारा पहुंचे कपिल शर्मा, फिल्म की हिरोइन भी आयी नजर,
कपिल शर्मा की फिल्म ‘फिरंगी’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली हैं। इन दिनों कपिल अपनी फिल्म के जोरोशोरों से प्रचार-प्रसार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म की सफलता के लिए कपिल हालही में गुरुनानकजी के दरबार में दिखें।
इस दौरान उन्होंने ने उनके सामने मुराद मांगी और अपना माथा टेका। इस दौरान उनके साथ इशिता दत्ता भी नजर आयी। उन्होंने ने भी बड़े श्रद्धा भाव से गुरुनानकजी के सामने नतमस्तक होते हुए उनकी आराधना की। बता दें, पिछले कुछ दिनों से कपिल दुबई में हैं।
उन्होंने वहां पर गुरुनानक दरबार में जाकर दर्शन लिया और मनोकामना मांगी। कपिल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दी हैं।
गुरुनानक दरबार के दर्शन के बाद कपिल दुबई में मीडिया से मिले और उनके सवालों के जवाब दिए। बता दें, कपिल की तबियत अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं हुई हैं।
जिस वजह से उनको फिल्म के प्रमोशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। बता दें, कपिल अक्षय कुमार के कॉमेडी रियलिटी शो पर अपनी फिल्म ’फिरंगी’ का प्रचार करने जाने वाले थे लेकिन ख़राब सेहत के कारण उन्हें अपना शूट कैंसल करना पड़ा।
बता दें, इस फिल्म के एक गाने में उनकी मां जानकी रानी और बहन पूजा देवगन और भाभी मुस्कान पुंज भी छोटे लेकिन एहम रोल में नजर वाले हैं। इस सीन की शूटिंग के वक्त कपिल और उनके परिवार में काफी मजे किए। उन्होंने कैमरे को बहुत अच्छी तरह फेस भी किया। फिल्म में उनका स्पेशल अपियरेंस है।
बता दें, कपिल में साल 2015 में आयी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ‘फिरंगी’ उनकी दूसरी बॉलीवुड फिल्म है। ये एक कॉमेडी फिल्म हैं। इस फिल्म में कपिल और ईशिता के अलावा मोनिका गिल भी नजर आएंगी।
कपिल शर्मा दो साल बाद सिल्वरस्क्रीन पर लौट रहे हैं। फिल्म में कपिल एक देहाती पुलिसवाले के किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन राजीव धींगरा ने किया है। ‘फिरंगी’ 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Post a Comment