Header Ads

महज 800 रूपए सैलरी में काम करती थी नीता अंबानी, शादी से पहले मुकेश के सामने रखी थी ये शर्त





आज सबको यह तो पता है कि नीता अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्सियत की पत्नी है, लेकिन शायद आपको यह नहीं पता होगा कि, एक समय नीता अंबानी की सैलरी सिर्फ 800 रूपए थी, जब वह एक स्कूल में शिक्षक थी. हो गए ना हैरान जी हां, यह बात बिल्कुल सच है. नीता अंबानी मुंबई के एक मध्यमी वर्गीय परिवार से थी और शादी से पहले उनको बच्चों को पढ़ाने का भी काफी शौक था. यहां तक तो बात ठीक थी, लेकिन जिन दिनों नीता की शादी मुकेश अंबानी से तय हुई उस समय नीता ने मुकेश से शादी के बाद भी बच्चों को पढ़ाने के लिए उनके सामने शर्त रख दी. मुकेश अंबानी ने उनको मना नहीं किया और उनको परमिशन दे दी. जिसके बाद नीता अंबानी शादी के बाद भी एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती रही.


नीता अंबानी ने एक मजेदार किस्सा एक इंटरव्यू के दौरान बताया, उन्होंने यह बताया कि 1987 वर्ल्ड कप के दौरान एक स्टूडेंट के पेरेंट्स ने उनको वर्ल्ड कप की दो टिकट लाकर दी, लेकिन नीता अंबानी ने उन्हें लेने से मना कर दिया. जबकि कमाल की बात यह थी कि, उस वर्ल्ड कप का स्पॉन्सर रिलायंस ग्रुप ही था. नीता अंबानी मैच देखने के लिए प्रेसिडेंट बॉक्स में वीआईपी जगह पर बैठी हुई थी, जहां उन पेरेंट्स ने नीता अंबानी को देख लिया और काफी हैरान रह गए. उन्होंने उनसे पूछ लिया कि आप यहां कैसे? तब जाकर उनको यह पता चला की यह तो सबसे अमीर खानदान फैमिली की बहू है और वह उनके स्कूल में पढ़ाती हैं. उसके कुछ समय बाद नीता अंबानी ने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया और अपने फैमिली बिजनेस पर फोकस करने लगी.