Header Ads

जब प्रभुदेवा से शादी के लिए हिंदू बन गईं थी साउथ की ये सबसे हॉट एक्ट्रैस, 68 CR की प्रॉपर्टी की हैं मालकिन


साउथ की सबसे हॉट एक्ट्रैस नयनतारा का नाम सेलेब्रिटी में शामिल है। 18 नवंबर,1984 को बेंगलुरू में जन्मीं नयनतारा ईसाई हैं। उनका असली नाम  ‘डायना मरियम कुरियन’ है। नयनतारा साउथ की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं।

फिलहाल वो एक फिल्म के लिए 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास करीब 68 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। महंगी कारों और अालीशान घर की मालकिन हैं

नयनतारा के पास बीएमडब्ल्यू एक्स5 (कीमत करीब 76 लाख) और ऑडी टीटी रोडस्टर (60 लाख) जैसी लग्जरी Cars हैं। इसके अलावा थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है। इसके अलावा नयनतारा कई ब्रैंड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। जिनमें जीआरटी ज्वेलर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। खबरों के मुताबिक नयनतारा ने 50 सेकंड के टीवी ऐड की शूटिंग की लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इस ऐड की शूटिंग दो दिन तक चली थी।

नयनतारा ने 2008 में एक्टर-डायरैक्टर प्रभुदेवा को डेट करना शुरू किया। प्रभुदेवा से शादी करने के लिए नयनतारा ने हिंदू धर्म अपना लिया था। 2010 में प्रभुदेवा की पत्नी लता ने फैमिली कोर्ट में पिटीशन लगाई की प्रभुदेवा नयनतारा के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। इसके बाद लता ने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने नयनतारा से शादी की तो वो भूख हड़ताल करेंगी।

नयनतारा से अफेयर के बाद प्रभुदेवा ने शादी के 16 साल बाद पत्नी से अलग होने का फैसला किया। जुलाई, 2011 में उन्होंने पत्नी लता को तलाक दे दिया। हालांकि, बाद में साल 2012 में नयनतारा ने कहा कि वो अब प्रभुदेवा से अपने सारे रिश्ते खत्म कर चुकी हैं।

अपने हॉट किरदार के लिए पहचानी जाने वालीं नयनतारा का एक विवाद एक्टर सिंबू के साथ उनके लिप लॉक किस को लेकर भी है। नयनतारा और सिंबू का यह किस काफी विवादास्पद रहा था और इसके लिए नयनतारा व सिंबू से माफी मांगने के लिए भी कहा गया था।

साल 2009 में नयनतारा केरल के ओट्टापालम के निकट किलिकावु अम्मान मंदिर में साड़ी न पहनकर सलवार-कमीज में पहुंच गई थीं। इस पर नयनतारा को प्रशासन और श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया था। इसके पीछे वजह यह बताई गई कि उन्होंने मंदिर परिसर में कपड़े पहनने के नियमों को तोड़ा है। दक्षिण भारत में महिलाएं मंदिर में आमतौर पर साड़ियों में ही प्रवेश करती हैं। इसके बाद उन्हें लोगों ने साड़ी से भरा एक बड़ा बक्सा ही पार्सल कर दिया था।