Header Ads

विदाई के 4 घंटे बाद ही दुल्हन को लौटना पड़ा घर, बोली- सोचा न था वो ऐसे होंगे


यहां 7 फेरे लेने के बाद दूल्हे ने 50 लाख की ड‍िमांड रख दी। जब लड़की के परिजन मांग पूरी न कर सके तो दूल्हा और उसके परिवारवाले दुल्हन को होटल के कमरे में छोड़कर फरार हो गए। लड़की पक्ष ने करीब 15 लाख रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

 मामला मेरठ के सिव‍िल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले बिजनेसमैन ने बताया, ''बेटी सोनम (बदला नाम) नोएडा की एक कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर तैनात है। उसकी शादी के लिए एक पत्रिका और उसकी वेबसाइट पर विज्ञापन दिया था।''
- ''विज्ञापन देखकर राजस्थान की रहने वाली रचना दर्शन ने अपने बेटे प्रतीत के लिए शादी की बात की। उन्होंने बताया - बेटा राजस्थान में अडानी पावर प्लांट में इंजीनियर है। शादी में 15 लाख रुपए खर्च करने की बात तय हुई।''
- ''28 मई 2017 को रोका की रस्म होने के बाद शादी की तारीख 11 नवंबर तय की गई। लेकिन रस्म के बाद से ही प्रतीत और उसके परिवार के लोग दहेज में और पैसे की मांग करने लगे।''
- ''इसके बाद हमने 20 लाख रुपए तक खर्च करने की बात कही। 11 नवंबर को मेरठ के होटल क्रोम में सगाई की रस्म पूरी की गई, जिसमें 5 लाख रुपए नकद, सोने की अंगूठी, चैन और अन्य कीमती सामान दिए गए।''
- ''उसी दिन शाम को प्लेनेट एस रिसॉर्ट में शादी सम्पन्न हुई। फेरों के दौरान भी सोने-चांदी के जेवर और नकदी दूल्हे और उसके परिवार के लोगों को दिए गए।''
- ''फेरों की रस्म पूरी होने पर वो बेटी को विदा कराकर सुबह 4 बजे अपने साथ ले गए। उनकी ट्रेन दिन में थी, इसलिए सभी 4-5 घंटे के लिए होटल क्रोम में रुक गए। विदाई के करीब एक घंटे बाद मेरे मोबाइल पर प्रतीत की मां का फोन आया और 50 लाख रुपए की ड‍िमांड की गई। मैंने देने से मना कर दिया।''

सोनम ने बताया, ''विदाई के बाद होटल पहुंचने पर सभी ने कहा- आराम कर लो। सभी नॉर्मल बर्ताव कर रहे थे। मुझे कहीं से भी यह नहीं लगा कि वो लोग ऐसे होंगे। उन्होंने मेरे लिए सॉफ्ट ड्र‍िंक मंगाई, जिसे पीने के बाद मैं सो गई। जब उठी तो कमरे में मैं अकेली थी और प्रतीत समेत सभी गायब थे।''
- ''काफी ढूंढ़ने के बाद वो नहीं मिले। मैं किसी तरह शादी की जोड़े में अकेले सुबह 8 बजे (विदाई के लगभग 4 घंटे बाद) घर वापस आ गई।''
- सोनम के पिता का कहना है, ''ससुरालवालों को कई बार फोन किया, लेकिन सभी का फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद सिविल लाइन थाने पहुंच पति सहित ससुरालवालों के ख‍िलाफ तहरीर दी।''
- थाना प्रभारी ए. के. बघेल ने कहा, तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।