Header Ads

3890 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक हैं, शाहरुख खान, इस वजह से हैं सुर्खियों में


शाहरुख खान इन दिनों अपने अलीबाग मैन्शन को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख और उनकी वाइफ गौरी खान आईटी के रडार पर हैं। दोनों पर आलीशान बंगला बनाने के लिए धोखाधड़ी से ज्यादा जमीन हासिल करने की शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि शाहरुख 3890 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक है और वे ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए हर दिन 3.5 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। वे करीब दो दर्जन से ज्यादा ब्रांड को एंडोर्स करते हैं।

शाहरुख लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई ब्रांड्स की कारें हैं। उनके पास ऑडी ए6 (28 लाख रुपए), बुगाती वेरॉन (12 करोड़ रुपए), टोयोटा लैंड कूजर (44 लाख रुपए), रोल्स रॉयस (2.9 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू आई8 (2.29 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंज एस600 गार्ड (2.8 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यूआई8 (90 लाख रुपए) कारें हैं।

शाहरुख ज्यादातर इन्वेसमेंट रियल एस्टेट में करते हैं। मुंबई से लेकर दुबई और लंदन तक में उनके कीमती बंगले हैं। उनका 200 करोड़ रुपए की कीमत वाला 6 मंजिला बंगला बेहद आलीशान है। इसमें लिविंग रूम, गेस्ट रूम के अलावा ऑफिस, लायब्रेरी, जिम, एंटरटेनमेंट रूम और कार पार्किंग के लिए अच्छी जगह भी है। शाहरुख ने यह बंगला 13.32 करोड़ रुपए में एक गुजराती फैमिली से खरीदा था। मुंबई के अलीबाग में एक लग्जरी विला है, जिसमें एक हेलिपैड भी बनाया गया है। पांच एकड़ में फैले इस बंगले में लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं।

दुबई में एक लग्जरी हॉलिडे होम है, जोकि पाम जुमेरिए में स्थित है। इस घर के 2 लेवल है। इसकी कीमत 17.84 करोड़ रुपए है। इस विला में स्विमिंग पूल और प्राइवेट बीच भी है। इसके अलावा रॉयल एस्टेट टाउनशिप 2014 में शाहरुख ने वाइफ गौरी खान के साथ रॉयल एस्टेट बाय शाहरुख खान नाम की टाउनशिप दुबई में लॉन्च की थी। इसकी कीमत 2.3 अरब रुपए है। उन्होंने लंदन के पॉश एरिया पार्क लेन में भी घर खरीदा है। यहां उनका अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत करीब 176 करोड़ रुपए है।

शाहरुख खान ने अपने लिए खासतौर से एक लग्जरी वैनिटी वैन डिजाइन करवाई है, जिसकी कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। इसमें मास्टर बेडरूम, मेकअप सेक्शन, बाथरूम और एक लॉन्ज भी है। शाहरुख हमेशा ब्रांडेड घड़ियां ही कैरी करते हैं। वे टैग ब्रांड को इंडोर्स भी करते हैं। वे जो घड़ी पहनते हैं उसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपए है।

शाहरुख की खेलों के प्रति दीवानगी इसी से समझी जा सकती है कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग दोनों में ही एक-एक टीम खरीदी है। आईपीएल टीम की कीमत करीब 559 करोड़ रुपए है। शाहरुख की प्रॉपर्टी धरती ही नहीं चांद पर भी है। उनके हर जन्मदिन पर उनकी एक ऑस्ट्रेलियन फैन उनके लिए चांद पर जमीन खरीदती है। वे मल्टीनेशनल कंपनी किडजेनिया की भारतीय शाखा में 26 फीसदी के हिस्सेदार हैं। यह कंपनी 4-12 वर्ष के बच्चों के लिए खास तरह की एजुकेशन का काम करती है। शाहरुख ने ड्रीम्स अनलिमिटेड के तौर पर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था, जिसका नाम बाद में बदलकर रेडचिलीज कर दिया गया। देश का सबसे बड़ा वीएफएक्स स्टूडियो शाहरुख खान की कंपनी द्वारा ही संचालित किया जाता है। शाहरुख को बेस्ट इंडियन सिटीजन अवॉर्ड, राजीव गांधी आवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस, पद्मश्री के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ऐसे सम्मान मिले हैं जिन्हें पाने वाले वह पहले भारतीय हैं। कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद के लिए उन्हें यूनेस्को की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है।

शाहरुख का कहना हैं, जब मैं करीब 14 साल का था तब पिता और उसके 10 साल बाद मां को खो दिया। जब आपके साथ पैरेंट्स नहीं होते तब आप जल्दी बड़े होने लगते हो। ऐसे में आप खिलौनों की बजाय रियल वर्ल्ड के साथ खेलने लगते हो। मैं अब 52 साल का हूं और अभी अपने बच्चों के खिलौनों से खेलता हूं। पैसों के लिए मेरे पास कोई फिलॉस्फी नहीं है। यह आपके और आपके परिवार के लिए बेहद जरूरी है। जब कोई युवा मुझसे कहता है कि वह ग्रेट क्रिएटिव नॉवलिस्ट बनना चाहता है तो मैं उससे कहता हूं, पहले एक कॉपीराइटर बनो। इससे थोड़े पैसे बनाओ। स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट बनने से पहले खुश रहना जरूरी है। मैं बहुत ज्यादा फैशन फ्रीक नहीं हूं, लेकिन मैं अच्छा देखने का आदि जरूरी हूं। मैं फॉर्मल शूज के बजाय स्नीकर्स पहनना पसंद करता हूं। मेरी कोशिश यही रहती है कि ऐसा पहनूं जिसमें लोग मुझे पसंद करें। क्योंकि इस एज में भी लोगों को मैं स्मार्ट लगता हूं तो उनकी उम्मीद पर खरा उतरने की ही कोशिश करता हूं। कपड़े डिजाइनर की मदद से सलेक्ट करता हूं। वरना मुझे तो लगता है कि मैं अपनी पूरी लाइफ जींस और टीशर्ट पहनकर ही रह सकता हूं। अच्छी फिटिंग वाली डेनिम जींस मेरी कमजोरी है। मेरे वार्डरोब में 100 से ज्यादा तो सिर्फ यही जींस है। अगर मेरे सॉक्स शर्ट से मैच ना हो तो मुझे अच्छा नहीं लगता।