इस एक्टर ने एक्ट्रेस को 304 बार किया Kiss, अब दी ये सफाई
भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला 'कल्लू' की हालिया रिलीज फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ में एक्ट्रेस को 304 बार किस करने की खबरें आई थीं। हालांकि अब कल्लू ने सफाई देते हुए कहा- फिल्म में जो मेरा किरदार है वो एक प्रेमी का है। फिल्म में एक डायलॉग है, 'मेरा एक Kiss 101 Kiss के बराबर है। इसी को लेकर कन्फ्यूजन हुआ। दरअसल, फिल्म में केवल तीन ही किसिंग सीन है, जो दर्शकों के बीच डिमांडिंग हैं। मैंने 304 बार किस सीन नहीं दिए हैं। फिल्म 17 नवंबर को रिलीज हो चुकी है।
- उन्होंने आगे कहा ‘रब्बा इश्क ना होवे’ की कहानी सामाजिक सरोकारों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में ब्रह्मचर्य से लेकर वैवाहिक परंपराओं और उनमें आई विकृति को सामने लाने की कोशिश की गई है। साथ ही प्यार के अलग-अलग आयामों को इस फिल्म के जरिए पर्दे पर लाने की कोशिश की गई है। इसमें ब्रह्मचर्य के बाद प्यार और बाद में प्यार में पागलपन जैसे सीक्वेंस देखने को मिलेंगे।

Post a Comment