लो जी आ गया टॉयलेट पार्ट 2 का फस्ट लुक , ट्विंकल खन्ना ने पोस्ट की तस्वीर
भारतीय स्वच्छता अभियान से प्रेरित होकर बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा रिलीज हो चुकी है और वह काफी अच्छा बिजनेस ही कर रही है लेकिन फिल्म के रिलीज होने के एक हफ्ते बाद ही ट्विंकल ने टॉयलेट एक प्रेम कथा का पार्ट 2 बना दिया और उसका एक सीन शूट कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया और लिखा है यह टॉयलेट पार्ट-2 है.
तस्वीर में ट्विंकल खन्ना समुद्र किनारे खड़ी है और समुद्र के पास ही एक व्यक्ति शोच के लिए बैठा है जिसकी तस्वीर ट्विंकल ने लेते हुए इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी और उन्होंने इसे टॉयलेट पार्ट 2 का नाम दिया है.
इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विंकल खन्ना उस व्यक्ति की तरफ इशारा कर रही है जो समुद्र किनारे बैठकर शोच कर रहा है उन्होंने एक एक्शन भी लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि गुड मॉर्निंग ऐसा लगता है कि यह द्रश्य टॉयलेट एक प्रेम कथा पार्ट 2 का है आप भी देखें और शेयर करें.
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा काफी अच्छा बिजनेस कर रही है और इस फिल्म में एक संदेश भी दिया हुआ है खुले में शौच को लेकर महिलाओं को हो रही समस्याएं और उन पर आने वाली परेशानियों पर आधारित होकर ही है फिल्म बनाई गई है इस फिल्म को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से भी जोड़ा गया है.


Post a Comment