ये हैं दुनिया के सबसे असुरक्षित देश, 2018 में भूल से भी न जाएं यहां घूमने
पिछले साल की ही तरह, इस साल भी दुनिया की सबसे बड़ी ट्रैवल सिक्युरिटी सर्विसेज फर्म इंटरनेशनल SOS और कन्ट्रोल रिस्क ने दुनिया में घूमने के लिहाज से सबसे असुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है। ऐसे में अगर आप नए साल में इन देशों में घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दुबारा सोच लें। पढ़ कर ही प्लान करें छुट्टियां
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन से इक्कठ्ठा किए गए आंकड़ों के मुताबिक तैयार किया गया है ट्रैवल रिस्क मैप। इस मैप में उन देशों को चिन्हित किया गया है, जहां लोगों की जान को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। इन देशों को तीन आधारों पर खतरनाक घोषित किया गया है। ये आधार हैं- रोड सेफ्टी, सिक्युरिटी और मेडिकल टर्म्स। द इप्सोस मोरी बिजनेस रेसिलिएंस ट्रेंड्स वॉच 2018 के मुताबिक, 63 प्रतिशत लोगों के मुताबिक, पिछले साल ट्रैवल से जुड़े खतरे काफी बढ़ गए हैं। अगर आप भी छुट्टियां मनाने जा रहे हैं, तो आगे दिए मैप पर नजर डाल लें।

Post a Comment