Header Ads

1400 औरतों ने जहां किया था जौहर, वहां अब लोग फेंक रहे हैं कूड़ा-कचरा





जिस कुंड में कभी १४००, से ज्यादा औरतें मुस्लिम सैनिकों से अपनी इज्जत बचाने के लिए जौहर कर के जिंदा जल गई थीं, आज वहां कचरा फेंका जा रहा है। यह जौहर कुंड ग्वालियर किले में बना हुआ है।

यहां साल 232 में अफगानिस्तान से आए इल्तुतमिश ने हमला किया था। उस समय ग्वालियर में कच्छप घाट (कछवाहा) राजवंश का शासन था। इस युद्ध में हार की खबर मिलते ही रानियों और सैनिकों की पत्नियों सहित कुल 1400 महिलाओं ने कुंड में आग लगाकर जौहर किया था।

तब से इस कुंड को जौहर कुंड कहा जाने लगा। वहीं 13वीं शताब्दी के बाद 16वीं शताब्दी में भी जौहर किए जाने की घटनाएं हुईं। आज इस जौहर कुंड की हालत बेहद खराब है। यहां आने वाले सैलानी खानपान की सामग्री के रैपर, पॉलिथीन सहित अन्य सामान इसमें फेंक देते हैं। इससे दिन-प्रतिदिन कुंड गंदा होता जा रहा है।