ऐसा है दुनिया का पहला Sand Hostel, 24 टन से अधिक रेत से 21 दिन में बना
वैसे तो दुनिया में रहने के लिए तरह-तरह की जगह हैं लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं वह हॉस्टल जो समुद्र के किनारे रेत से बना है। इसे दुनिया का पहले 'सैंड हॉस्टल' कहा जा रहा है।
आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट के ब्रॉड बीच पर पूरी तरह रेत से बना Sand Hostel बनाया गया है। इसे 20 सितंबर 2017 से आम लोगों के लिए खोला गया। इसे बनाने में 21 दिन लगे और 24 टन से अधिक रेत का इस्तेमाल हुआ।
इस हॉस्टल में एक लग्जरी कमरा और 8 बिस्तरों की एक डॉरमेट्री है। इसमें एक आउटडोर बार है। ये एक ओपन बार है जिसके नीचे बैठकर आसमान के सितारों को देखते हुए पूरी रात बिताई जा सकती है। इस हॉस्टल में योगा, समुद्र तट पर खेले जाने खेलों की व्यवस्था तो है ही, रात में लाइव म्यूजिक सुनकर अपनी रातों को रंगीन भी बना सकते हैं।
इस हॉस्टल का निर्माण वर्ल्ड फेमस sand sculptor आर्टिस्ट Dennis Massoud ने किया है जिन्हें 'द सैंडमैन' के नाम से जाना जाता है। ये हॉस्टल हफ्ते में केवल 3 दिन, बुधवार से शुक्रवार तक खुला रहता है।
वैसे तो रेत से बना पहला होटल नीदरलैंड में बना था लेकिन वह सैंड आर्ट कॉम्पिटिशन के दौरान बना था। आस्ट्रेलिया में बना ये हॉस्टल पूरी तरह लोगों के रुकने के लिए ही बना है। इसलिए इसे दुनिया का पहला हॉस्टल कहा जा रहा है।


Post a Comment