SAMSUNG लाया 17 कैमरों वाला 360 Round VR, जानें इसकी खूबियां...!
मॉडर्न टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रॉडक्ट्स पेश करनेवाली साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने एक नया 360 डिग्री वर्चुअल रियलिटी कैमरा लांच किया है. कंपनी ने इसे 360 Round VR नाम दिया है.
डिस्क शेप वाला यह कैमरा, किसी सांइस फिक्शन फिल्म में दिखाये जानेवाले UFO जैसा लगता है. इस डिवाइस में 6 माइक्रोफोन्स के साथ 2 मेगापिक्सल के 17 कैमरे लगाये गये हैं, जिसके लेंस वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट हैं.
इसका मतलब कि आउटडोर शूटिंग, लाइव स्ट्रीमिंग या बारिश में रिकॉर्डिंग के दौरान यह आपको धोखा नहीं देगा.
गाैरतलब है कि इससे पहले भी सैमसंग ने ऐसे कैमरे लांच किये हैं, लेकिन यह उनसे ज्यादा एडवांस्ड है.
17 कैमरे और 6 माइक्रोफोन्स के अलावा इस गैजेट में दो माइक पोर्ट भी हैं, जो 3D वर्चुअल रियलिटी वीडियोज बनाने का काम आसान करते हैं.
Samsung 360 Round VR की खूबी यह है कि यह 30 फ्रेम प्रति सेकंड्स की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
Samsung 360 Round VR, 2 TB एसएसडी, 10 GB RAM, 40 GB इंटरनल मेमोरी के सपोर्ट के साथ आयेगा. इसका वजन 1.93 किलोग्राम है.
सैमसंग ने इसे फिलहाल अमेरिका में पेश किया है, जहां इसकी कीमत 10,500 डॉलर रखी गयी है. भारतीय रुपये में इसे बदलें, तो यह राशि 6 लाख 80 हजार रुपये के आसपास बैठती है.

Post a Comment