दीवाली पर धक-धक गर्ल माधुरी ने अपने घर को कुछ ऐसे सजाया है,
बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित कभी बॉलीवुड में राज करती थी। आज भी उनके करोड़ों फैंस है। माधुरी की मुस्कान पर फिदा होने वाले करो़ड़ों नौजवान है। माधुरी अब फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। अमेरिका से इंडिया आकर अब मुंबई को अपना स्थाई निवास बना चुकी हैं।
माधुरी ने मुंबई के एक गगन चुंबी इमारत में अपना आशियाना लिया है। माधुरी अपने पति श्रीराम नेने और दो बेटों के साथ एक पेंट हाऊस में रहती हैं। माधुरी अपने घर में हर बार दिवाली का जश्न मनाती हैं । इस बार भी धक धक गर्ल के घर में कुछ ही हुआ है ।
माधुरी ने इस बार भी दिवाली बेहद सिंपल और शांत स्वभाव से मनाई है । क्योंकि माधुरी खुद बेहद सादगी वाली हैं । तो उन्हें वही पसंद है । हाल ही में माधुरी ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं । माधुरी का घर उन्होंने अपने हिसाब से डिजायन किया है ।
माधुरी ने दिवाली पर अपने घर में कोई वैसी साज-सज्जा नहीं की है । उन्होंने पेटिंग्स के साथ ही अपने घर को खूबसूरत बनाया है ।
अक्सर माधुरी अपने घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। देखिए माधुरी के घर की तस्वीरें
माधुरी के घर में उनकी पसंदीदा जगह है टेरेस गार्डन। बहुत वक्त लगाकर माधुरी ने अपने घर की छत पर बागबानी की है
माधुरी दीक्षित की छत से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा दिखता है। एक तरफ ऊंची बिल्डिंग तो दूसरी तरफ विराट समंदर
माधुरी के टेरेस गार्डन में तरह-तरह के प्लांट्स लगे हैं और बौनसाई उनका पसंदीदा है।
माधुरी कई बार अपने टेरेस में पार्टी भी करती है। उनका टेरेस काफी लंबा चौड़ा है।
हाल ही माधुरी ने अपने घर में गणपति की मूर्ति बिठाई थी। अपने लिविंग रूम में उन्होॆने बप्पा के लिए बहुत सुंदर चौकी सजाई थी।
माधुरी खुद जितनी शालीन और सिंपल हैं कुछ उसी तरह से उन्होंने अपना घर भी सजाया है।
माधुरी के घऱ की दीवारों पर पेटिंग्स और तस्वीरों को खास जगह दी गई है।
माधुरी के घर की दीवारे सफेद है। इसकी वजह से उनका घर खुला-खुला लगता है
माधुरी के घर में रखी बुद्धा की गोल्डन कलर की मूर्तियां उनके लिविंग रूम में पॉजिटिविटी और चमक को बढ़ाती हैं।
ये है माधुरी का बेडरूम। उन्होंने अपने बेडरूम को आर्कषक तरीके से सजाया है

Post a Comment