Header Ads

लड़की ने लगाई 'ब्वॉयफ्रेंड' की ये Photo, देखते ही देखते हो गई वायरल


अक्सर लोग अपने पार्टनर, फ्रेंड्स या फैमिली के साथ सोशल मीडिया पर पिक्चर्स शेयर करते हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम होता है कि उन फोटोज को अपलोड करते ही कोई फेमस हो जाए।

हालांकि ऐसा एक लड़की के साथ हुआ, जिसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो डाली और मशहूर हो गई।

लॉर्डेस जावालेट नाम की एक लड़की ने ट्विटर अकाउंट पर एक लड़के की पिक्चर शेयर करते हुए लिखा- 'मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे यह सेल्फी अभी-अभी भेजी है, आखिर वह इतना क्यूट कैसे है?' जैसे ही यह फोटो ट्विटर पर आई, लोगों ने इस पर कमेंट्स और रीट्वीट की झड़ी लगा दी।

इसके साथ ही कई लोगों ने फोटो को लाइक करते हुए लिखा कि यह तो माइकल जैक्सन जैसा दिखाई दे रहा है। यहां तक कि कमेंट्स में जैक्सन के पॉपुलर गाने भी लिखने शुरू कर दिए।

जैसे ही लॉर्डेस जावालेट ने देखा कि वह फोटो वायरल होने लगी है, उसने ट्वीट करके स्पष्ट किया कि यह मेरा ब्वॉयफ्रेंड नहीं है।

मैं तो अपनी फ्रेंड्स के साथ मजाक कर रही थी। मैंने यह फोटो ट्विटर पर ही देखी थी, तो वहीं से लेकर अपने अकाउंट में अपलोड कर दी।'

बाद में पता चला कि वह लड़का स्पेनिश सिंगर है और वह सचमुच माइकल जैक्सन जैसा दिखाई देता है। उसका नाम सर्जिओ कोर्ट्स है और वह अपने शोज के सिलसिले में दुनियाभर में घूमता है।

कुछ समय पहले इसने माइकल जैक्सन के सम्मान में साउथ अमेरिका में शो भी किया था। वह इंस्टाग्राम पर जैक्सन का हमशक्ल होने के लिए फेमस है। उसके 32 हजार फॉलोअर्स हैं।