FB पर इस तरह के चैलेंज देती थी ये डांसर, मौत के बाद लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स
कुंडली में शनि,ज्यादा मनी और मुझसे दुश्मनी तीनों हानिकारक है। एफबीपर इस तरह की चुनौती देने के लिए हर्षिता दहिया फेमस है
कुंडली में शनि, ज्यादा मनी और मुझसे दुश्मनी तीनों हानिकारक है। फेसबुक पर इस तरह की चुनौती देने के लिए हर्षिता दहिया फेमस थीं। वह डांस और स्टेज परफॉर्मेंस से ज्यादा फेसबुक अकाउंट पर लिखे कमेंट से चर्चा में रहती थी। 1 अगस्त को बनाई थी नई आईडी....
- इतना ही नहीं लाइव वीडियो के दौरान खुलकर गलियां भी देती थी। इसी वजह से फेसबुक ने उसकी एक आईडी ब्लाॅक कर दी थी।
- यह जानकारी खुद हर्षिता ने नई फेसबुक आईडी पर दी थी। जो उसने 1 अगस्त को बनाई थी।
- पहली पोस्ट में लिखा है कि मेरी पुरानी आईडी को ब्लाॅक कर दिया गया है इसलिए अब ये मेरी नई फेसबुक आईडी है।
हत्या के बाद 50 गुणा ज्यादा लोगों ने विजिट किया हर्षिता का फेसबुक ....
-हर्षिता के मर्डर के बाद उसके फेसबुक पर विजिट करने वालों की संख्या 50 गुणा तक बढ़ी।
-उसके गालियों वाले वीडियो बार-बार देखे जा रहे हैं। इतना ही नहीं उसकी पोस्ट पर कमेंट की संख्या में भी 10 गुणा तक की वृद्धि हो गई है।
- फेसबुक पर उसकी लास्ट प्रोग्राम की वीडियो और धमकी दिए जाने की बात बताने वाली वीडियो सबसे ज्यादा देखी गई है।
फेसबुक पर कई ने बताया शेरनी, तो किसी ने लिखा, बोल्ड अंदाज ने ले ली जान
- हर्षिता के फेसबुक पर कमेंट कर किसी ने उसे शेरनी बताया है तो किसी ने कहा कि दुश्मनी तो किसी की भी अच्छी नहीं।
- किसी ने नसीहत देते हुए कहा है कि ये चुनौतियां देना और बोल्ड अंदाज ने ली है जान। किसी ने लिखा कि तुम्हारे हत्यारों को सजा जरूर मिलेगी।
- वहीं जीजा के जुर्म कबूल कर लेने के बाद लोगों ने कमेंट किए हैं कि आप भले ही दुनिया से चली गई लेकिन तुम्हारे हत्यारे की दिवाली जेल में मनी वही तुम्हारे लिए इंसाफ है।
- वहीं हर्षिता दहिया दी के नाम से बनी एक आईडी पर इंसाफ के लिए मुहिम चलाने की बात कही जा रही है।
लड़ाई जारी रखने का कर रहे वादा
- हर्षिता की फेसबुक पर उसके कई साथी कलाकारों के भी कमेंट आ रहे हैं। साथी कह रहे हैं कि आप भले ही दुनिया से चली गई हो हम कंपनी बनाम कलाकार की लड़ाई बंद नहीं होने देंगे।
- साथियों ने लिखा हरियाणा के कलाकारों को उनका हक दिलाने के लिए जो लड़ाई तुमने शुरू की थी उसे हम जरी रखेंगे।
हर्षिता की हत्या में इन गैंगस्टर के नाम आए सामने
कौन है जितेंद्र उर्फ गोगी
- जितेंद्र उर्फ गोगी दिल्ली के अलीपुर गांव का है। वह 2009 से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसने इसकी शुरूआत 2009 में कार लूट से की थी। इसके बाद दिल्ली में कांस्टेबल की हत्या समेत 4 लोगों को गोली मारकर मार डाल।
- अब गोगी दिल्ली व हरियाणा का नामी गैंगस्टर बन चुका है। पुलिस ने उस पर 2 लाख रुपए का इनाम रखा है।
- पानीपत की सीआईए 3 ने 3 मार्च 2016 को गांव राक्सेड़ा के पास मुठभेड़ में पकड़ा था। उस वक्त उसका दूसरा साथी जरनैल भागने में कामयाब हो गया था।
- दिल्ली पुलिस यहां से उसको प्रोडक्शन रिमांड पर ले गई थी। वह दिल्ली की जेल में बंद था। 30 जुलाई को दिल्ली पुलिस उसको जींद कोर्ट में पेशी पर लेकर जा रही थी।
- बहादुरगढ़ के सखौल गांव के पास बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी काे रुकवाकर पुलिस के जवानों की आंखों में मिर्च डालकर गोगी को छुड़वा लिया था।
- बदमाशों ने पुलिस की गन भी छीन ली थी। जितेंद्र उर्फ गाेगी दिल्ली व हरियाणा में अपनी गैंग चला रहा है।
कुलदीप उर्फ फज्जा है गोगी का है शार्प शूटर
- कुलदीप फज्जा 5 साल पहले जितेंद्र उर्फ गाेगी के संपर्क में आया था। उसने गोगी के कहने पर कई लोगों की गोली मारकर हत्या की। पुलिस ने उस पर 75 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
- कुलदीप ने कुछ टाइम पहले आजादपुर मंडी के पास एंटी गिरोह के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
बीएससी पास है फज्जा
- शूटर कुलदीप उर्फ फज्जा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी पास आउट है।
- कॉलेज के दिनों में ही वह कुख्यात बदमाश जोगेंद्र उर्फ जोगी के संपर्क में था। स्टडी होने के बाद वह जोगेंद्र के साथ क्राइम की वारदातें करने लगा।
- वह विरोधी गिरोह के कई बदमाशों पर अब तक जानलेवा अटैक कर चुका है। इसी साल जनवरी में गिरोह ने बवाना के एक कारोबारी से आई-20 कार लूटी थी।
- फिर 21 जनवरी को आजादपुर सब्जी मंडी के पास विरोधी गिरोह के सदस्य दीपक उर्फ राजू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुलदीप, जोगिंदर व उनके साथी जरनैल ने इस वारदात को अंजाम दिया था।


Post a Comment