Header Ads

रवि किशन ने ऐसे खुलवाया पत्नी का करवा चौथ व्रत, FB पर पोस्ट की फोटोज



 भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन ने पत्नी प्रीति किशन के साथ विंध्याचल मंदिर में करवा चौथ मनाया। सोशल मीडिया पर रवि किशन ने करवा चौथ की कुछ फोटोज पोस्ट की। फोटोज में वे प्रीति को व्रत तुड़वाते दिख रहे हैं।


- रवि किशन और प्रीति की शादी को करीब 23 साल हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11वीं में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।


- इसके बाद कुछ दिन दोनों की बातचीत हुई और फिर शादी। रवि जब स्ट्रगलिंग के दौर में थे उस दौरान भी प्रीति उनके साथ मजबूती से खड़ी रही।


- रवि और प्रीति चार बच्चों (बेटी- तनिष्क, इशिता और रेवा, बेटा- सक्षम) के पेरेंट्स हैं।


2013 में एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने बताया था कि वे हमेशा से महिलाओं के करीबी रहे हैं।
- फिर चाहे वे उनकी मां हों, पत्नी हों, बेटी हों या फिर को-एक्ट्रेस ही क्यों न हों।


- रवि के मुताबिक, वे अपनी बेटी की पूजा करते हैं और पैर छूते हैं। खास बात यह है कि वे पत्नी प्रीति के भी पैर छूते हैं।


- हालांकि, ऐसा वे प्रीति के सोने के बाद करते हैं। क्योंकि जब वे जाग रही होती हैं तो उन्हें पैर नहीं छूने देतीं।


- रवि की मानें तो वे कई ऐसे काम करते हैं, जो लोगों को अजीब लगते हैं।


- 2013 में करवाचौथ के मौके पर उन्होंने प्रीति के पैर छू लिए थे। यह सोचकर कि हो सकता है अगले जन्म वे भगवान उन्हें औरत बना दे।