हनीप्रीत के मिलने पर Ex पति ने किया खुलासा, इस वजह से बोल रही वो झूठ
रेप केस में दोषी गुरमीत राम रहीम की कथित बेटी हनीप्रीत मंगलवार को मीडिया के सामने आई। उसे सात राज्यों की पुलिस 39 दिन से ढूंढ रही थी। मीडिया के सामने आती ही हनीप्रीत ने रोते हुए इंटरव्यू दिया। हनीप्रीत के सामने आते ही उसके पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही फिरसे कई आरोप लगाए हैं।
- हनीप्रीत के मिलने पर पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने कहा कि वह झूठ बोल रही है। 'अगर किसी चोर से पूछा जाए की वह चोर है तो वह बोलेगा कि वो चोर नहीं हैं'।
- हनीप्रीत के आंसू को देखकर विश्वास ने कहा कि हनीप्रीत के ये आंसू महज एक्टिंग है। इतने दिन से वह फिल्मों में काम कर रही थी। एक्टिंग करना तो सीख गई है।
- अगर वह बेगुनाह थी तो इतने दिन से क्यों फरार चल रही थी। पुलिस के सामने क्यों नहीं आई। क्यों इतने दिनों तक वह पुलिस से भागती रही।
- एक टीवी चेनल से बात करते हुए विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत बहुत बड़ी झूठी है। जो अपने पति की नहीं हो सकी वह और किसकी होगी।
हनीप्रीत अपना सच छुपाने के लिए ऐसा बोल रही है कि हमारे रिश्ते बाप-बेटी के हैं। कोई पवित्र रिश्ते पर कैसे उंगली उठा सकता है।
- गुप्ता ने कहा में 100 प्रतिशत श्योर हूं हनीप्रीत और बाबा के कोई बाप-बेटी के रिश्ते नहीं हैं। अगर ऐसा है तो वह बाबा के साथ कोर्ट रूम क्यों गई।
- बाबा की दो और बेटियां थी वो क्यों कोर्ट और जेल तक साथ नहीं गई। वो तो सगी बेटियां हैं फिर तू कौन से रिश्ते से राम रहीम की बेटी लगती है।
- गुप्ता ने कहा कि मुझसे हजार बार पूछगे तो मेरा यही जवाब होगा कि उसके राम रहीम से अवैध संबंध हैं। वह मीडिया के माध्यम से 'हमदर्दी बटोरना चाहती है।
विश्वास ने कहा कि में २००९, से 2011 तक में डेरा में रहा उस बीच मेरी हनीप्रीत से कई बार बातचीत हुई लेकिन वह मेरी बातों पर ध्यान नही देती थी।
- उसमें बाबा के चलते घमंड आ गया था। वह अपने आपको रानी मानती थी। उसका डेरा में हुकूमत चलती थी।
- वो मुझसे कहती थी तू होता कौन है मुझे समझाने वाला तू तो एक ड्रायवर है तेरी कोई औकात नहीं है मेरे सामने।
- 2011 के बाद में उससे कभी नहीं मिला। अगर वो सही है तो कभी भी किसी भी चेनल पर आकर मुझसे डिवेट कर ले।

Post a Comment