दूसरी बार पिता बने फेसबुक के CEO मार्क जकरबर्ग, हैं दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स
फेसबुक के सीईओ और को-फाउंडर मार्क जकरबर्ग दूसरी बार पिता बन गए हैं. उन्होंने ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए दी और साथ ही अपनी दोनों बेटियों और पत्नी के साथ फैमिली फोटो भी फेसबुक पर शेयर की
फेसबुक के मुखिया ने अपनी बेटी के नाम एक लेटर भी फेसबुक में लिखा है जहां उन्होंने उसे 'अगस्त' नाम से पुकारा है. हम आपको बता रहे हैं मार्क की जिंदगी की खास बातें.
मार्क ने इसी साल 9 मार्च को फेसबुक के जरिए ही इस बात की जानकारी दी थी कि वो फिर से एक बेटी पिता बनने वाले हैं
इसके बाद हाल ही में उन्होंने बताया कि अपनी इस बेटी के जन्म पर भी वो 2 महीने की पेटरनिटी लीव यानी पितृत्व छुट्टियां लेंगे जैसे उन्होंने अपनी पहली बेटी मैक्स के जन्म के समय ली थी.
मार्क ने लिखा कि जब मैक्स का जन्म हुआ था. उस समय भी मैंने दो महीने की पेटरनिटी लीव ली थी. मुझे हमेशा इस बात की खुशी रहेगी कि उसकी (मैक्स की) जिंदगी के शुरुआती समय में मैं उसके साथ था
हमारी दूसरी बेटी भी अब जल्द ही आने वाली है, तो मैं इस बार भी प्लानिंग कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि इस बार मैं फेसबुक के उस ऑप्शन का इस्तेमाल करूंगा जिसके तहत आप अलग- अलग हिस्सों में यह छुट्टियां ले सकते हैं
इसलिए मैं पहले एक महीने की छुट्टी लूंगा जिससे मैं अपनी पत्नी प्रिसिला और बेटी के साथ समय बिता सकूं इसके बाद मैं दिसंबर पूरा महीना उन्हीं के साथ बिताऊंगा.
उन्होंने बताया कि फेसबुक (ऑफिस) में हम 4 महीने का मेटरनिटी और पेटरनिटी लीव देते हैं, क्योंकि शोध के मुताबिक अगर कामकाजी माता पिता अपने नवजात बच्चों के साथ समय बिताते हैं तो यह पूरे परिवार के लिए अच्छा होता है.
बता दें कि मार्क जब इस बात की जानकारी दी थी कि वो जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं तब उन्होंने बताया था वो और उनकी पत्नी प्रिसिला खुश हैं कि मैक्स की हम एक बार फिर एक बच्ची के पिता बनने वाले हैं (अब वो दूसरी बार पिता बन चुके हैं)
उन्होंने बताया था कि पहली बेटी मैक्स के जन्म के समय कठिनाइयां आईं थीं जिसके बाद उन्हें यकीन नहीं था कि वे एक और बच्चे के बारे में सोचेंगे. मार्क ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि प्रिसिला फिर से गर्भवती हैं, तो उनकी पहली इच्छा यही थी कि बच्चा स्वस्थ हो और दूसरी चाहत थी कि वो लड़की हो. उन्होंने यह भी लिखा है कि उनके दोनों बच्चे एक दूसरे के साथ खुश रहेंगे.
उन्होंने बताया कि वो तीन बहनों के साथ पले बढ़े हैं जिन्होंने मुझे स्मार्ट और मजबूत औरतों से सीखना सिखाया. वहीं प्रिसिला की 2 बहने हैं जिन्होंने उन्हें (प्रिसिला को) परिवार के मायने, दूसरों की परवाह करना और कड़ी मेहनत करना सिखाया.
इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम सब एक बेहतर इंसान हैं क्योंकि हमारी जिंदगियों में बहनें, मां और दोस्त हैं. हम अपनी बेटी के आने का इंतजार कर रहे हैं ताकि एक और मजबूत महिला की परवरिश कर सकें.
बता दें कि जुलाई 2017 तक मार्क की संपत्ति 71.8 बिलियन डॉलर थी और फोर्ब्स की लिस्ट में उन्हें दुनिया का पांचवा सबसे अमीर शख्स बताया गया था.
मैक्स के होने के बाद जकरबर्ग ने अहम घोषणा की थी. जिसमें उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि वह और प्रिसिला अपनी कंपनी के 99 फीसदी शेयर्स चैरिटी में दे देंगे जिनकी कीमत 45 बिलियन डॉलर थी. ताकि अपनी बेटी मैक्स और दूसरे बच्चों के लिए इस दुनिया में रहने के लिए बेहतर स्थान बना सकें.
बता दें कि मार्क और प्रिसिला की मुलाकात साल 2003 में एक पार्टी में मिले थे. दोनों की मुलाकात उस समय हुई थी जब दोनों वॉशरूम की लाइन में खड़े थे. इसके बाद हार्वर्ड के इस दोनों स्टूडेंट्स की दोस्ती हुई और ये एक- दूसरे को डेट करन लगे.
इसके बाद मार्क ने अपनी कंपनी चलाने के लिए पढ़ाई छोड़ दी. इस कंपनी का नाम था 'द फेसबुक'.
मार्क अक्सर अपने काम में व्यस्त रहते थे लेकिन प्रिसिला हमेशा उनके साथ खड़ी रहीं. जब दोनों की मुलाकात हुई तब मार्क केवल एक कॉलेज स्टूडेंट थे और आज जब मार्क इस मुकाम तक पहुंच गए हैं तब भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है.
प्रिसिला बाल चिकित्सा में विशेषज्ञ हैं. दोनों के बीच इतना प्यार है कि जब मार्क कैलिफोर्निया शिफ्ट हुए तो प्रिसिला भी कैलिफोर्निया आ गईं और यहां कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की. प्रिसिला उन लोगों में से एक हैं जिन्होंने साल 2005 में सबसे पहले फेसबुक जॉइन किया था.
बाद में 19 मई 2012 में दोनों ने शादी कर ली और अब जल्द ही दूसरी बार पेरेंट्स भी बनने जा रहे हैं.


Post a Comment