Header Ads

इस रानी का किरदार निभा रही है दीपिका, परछाई देख खिलजी हुआ था उतावला



फिल्म पद्मावती का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। जिसे आॅनलाइन ही लाखों बार देखा गया। इसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के डायलॉग्स को काफी पसंद किया जा रहा है। दरअसल दीपिका फिल्म में चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं। जिसका असल नाम रानी मदन कंवर पदमिनी था और वह चित्तौड़गढ़ के 42वें शासक रावल रतन सिंह की 15 रानियों में से एक थीं।


 मलिक मोहम्मद जायसी ने पद्मावत नाम के काव्य में 1303 ईस्वी में चित्तौड़गढ पर हुए हमले और ऐतिहासिक जीत काे ब्यौरा दर्ज है। इसमें उन्होंने रानी पदमिनी का नाम पदमावती रखा। इसमें बताया गया है कि रानी पद्मावती बहुत सुंदर थी।


- अल्लाउद्दीन खिलजी ने पद्मावती की सुंदरता के बारे में सुना तो देखने के लिए उतावला हो उठा। खिलजी की सेना ने चित्तौड़ को घेर लिया और रावल रतन सिंह के पास पद्मावती से मिलने का संदेश भिजवाया। साथ ही भरोसा दिया कि पद्मावती से मिलकर वह चितौड़ छोड़कर चल देगा और हमला नहीं करेगा।


- चित्तौड़ के राजा रावल रतन सिंह ने इस बारे में पद्मावती से बातचीत की। रानी इसके लिए राजी नहीं थी, लेकिन युद्ध टालने के लिए एक उपाय निकाला।


- जिसके मुताबिक, खिलजी रानी की परछाई को कमल के तालाब में देख सकता है। शर्त यह रहेगी की खिलजी को बगैर हथियार आना होगा। खिलजी ने तालाब में पद्मिनी की परछाई देखी। रानी की महज परछाई देखकर ही उनकी सुंदरता पर मोहित खिलजी ने चित्तौड़ पर हमला कर दिया। इस लड़ाई में राजा रावल रतन सिंह और उनके कई सैनिक मारे गए। हालांकि, जब तक अल्लाउद्दीन रानी को पाने किले तक पहुंचता, उससे पहले ही पद्मिनी ने हजारों महिलाओं के साथ जौहर कर लिया था।