Header Ads

बादलों के बीच में से होकर गुजरते हैं यात्री, अद्भूत है 'ट्रेन टू बी क्लाउड्स' का सफर


ला पोल्वोरिल्ला के रहने वाले नील स्ट्रीट ने अपने यहां के एक रेलयात्रा की तस्वीर क्लिक की है। बारिश के दिनों और सर्दियों में बादलों की स्थिति के कारण यह दृश्य बनता है।

1948 में शुरू इस रेल यात्रा के स्ट्रक्चर को इंजीनियरिंग का चमत्कार भी कहा जाता है।

यह फोटो अर्जेन्टीना के साल्टा राज्य की सबसे मशहूर रेल यात्रा का है। यहां इसे 'ट्रेन टू बी क्लाउड्स' के नाम से जाना जाता है, जो पर्यटन रेल सेवा है।

पर्वत श्रृंखलाओं से होकर गुजरने वाली इस रेल यात्रा की शुरुआत 1,187 मीटर की ऊंचाई से होती है, जो ला पोल्वोरिल्ला स्टेशन पर पूरी होती है।

इस दौरान ट्रेन 15 घंटे की राउंडट्रिप में 29 पुल, 21 सुरंग और 13 वायाडक्ट से होकर 434 किलोमीटर का सफर तय करती है।

बीबीसी समेत कई चैनल इस यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री तैयार कर चुके हैं।

डीजल इंजन और सात बोगियों वाली इस ट्रेन में एक बार में 500 यात्री सफर करते हैं और ज्यादातर समय सीटों की बुकिंग फुल होती है।