Header Ads

बाइक पर सवार बिना हेलमेट वाले परिवार को देखकर पुलिस वाले ने भी जोड़ लिए हाथ


सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद, लोग बिना हेलमेट के ही स्कूटी या बाइक लेकर सड़क पर निकल जाते हैं।

लेकिन जब हैदराबाद में एक पुलिस वाले ने एक बाइक पर बैठे देखा तो वो भी समझ नहीं पाए कि क्या करें, तो उन्होंने उस फैमिली के हाथ जोड़ लिए। ये तस्वीर सोल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

हैदराबाद के अनंतपुर में इंस्पेक्टर बी. शुभ कुमार हैरान-परेशान हो गए, जब उन्होंने एक बाइक पर पांच लोगों को बैठे हुए देखा।

कुछ न समझ आता देख शुभ भी बाइक वाले के सामने हाथ जोड़ लिए। इस तस्वीर को कर्नाटक कैडर के IPS ऑफिसर अभिषेक गोयल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जिसके साथ ही उन्होंने लिखा कि 'इसके अलावा अब ये कर भी क्या सकता है?'

शुभ का कहना है कि 'रोड सेफ्टी को लेकर मैं डेढ़ घंटे का एक प्रोग्राम करके हटा ही था कि मुझे एक बाइक दिखाई दी, जिस पर पांच लोग बिना किसी हेलमेट के सवार थे।

बाइक पर Hanumantharayudu नाम का ये शख्स अपनी बीवी, दो बच्चों और एक रिश्तेदार के साथ आ रहा था।

 सीट पर जगह नहीं होने की वजह से उसने अपने बच्चों को तेल की टंकी पर बैठाया हुआ था। ये देख कर पहले मुझे गुस्सा आया क्योंकि ये शख्स रोड सेफ्टी प्रोग्राम के समय भी मौजूद था, पर उसके लिए ये सब बस एक मजाक था।

 इसे देख कर मैंने तो बस हाथ जोड़ लिए। मुझे देख कर Hanumantharayudu मुस्कुराया और मन ही मन क्या बोला मुझे ये नहीं पता।'