Header Ads

दुनिया के रईस सुल्तानों में से एक, सोने से जड़े हैं इनके महल और गाड़ियां



दुनिया के सबसे अमीर शासक सुल्तान हसनल बोलकिया ने सत्ता में 50 साल पूरे कर लिए हैं। जश्न मनाने के लिए गुरुवार को उनकी शाही सवारी निकली। हसन सोने के सिंहासन पर सवार थे। साथ में उनकी पत्नी थीं। सुल्तान की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों ओर लोग हाथ में झंडे और बैनर लेकर खड़े थे। शाही सवारी सुल्तान के गोल्डन डोम पैलेस जाकर रुकी।



- सुल्तान हसनल बोलकिया 50 साल तक शासन करने के बाद भी ब्रुनेई में अब भी लोकप्रिय हैं। उनकी सत्ता की गोल्डन जुबली के जश्न में 60 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।


- 1967 में हसनल ने गद्दी संभाली थी। तब वे 21 साल के थे। वे शाही परिवार के 29वें वारिस हैं। 4 लाख की आबादी वाले ब्रुनेई में सुल्तान का परिवार 600 साल से राज कर रहा है।


- 65 साल से राज कर रहीं ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली शासक हैं। सुल्तान का नंबर उनके बाद आता है, जिन्होंने अपने देश की शिक्षा के लिए काम किया।



 सुल्तान हसनल के खजाने में आने वाली रकम का सबसे बड़ा जरिया ऑयल रिजर्व और नेचुरल गैस है।

- फोर्ब्स के मुताबिक, 2008 में हसनल की दौलत 1363 अरब रुपए आंकी गई थी। हालांकि, 2009 के बाद से उनकी दौलत में कोई खास फर्क नहीं आया है।

- इसके पीछे वैश्विक मंदी के बीच ब्रुनेई की रूढ़िवादी इकोनॉमिक पॉलिसी को जिम्ममेदार माना गया था।

- 1980 तक सुल्तान वर्ल्ड के सबसे रईस शख्स थे, लेकिन 1990 में ये टाइटल अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स के नाम हो गया।


 सुल्तान के आलीशान पैलेस, लग्जरी कारों के कलेक्शन और प्राइवेट जेट दुनियाभर में मशहूर हैं।


- उनका इस्ताना नुरुल इमान पैलेस 20 लाख स्क्वेयर फीट एरिया में 2387 करोड़ रुपए की लागत में 1984 में बना था।


- 1788 कमरों वाले इस पैलेस का डोम 22 कैरेट सोने से जड़ा था। इसमें 257 तो सिर्फ बाथरूम हैं।


- सुल्तान के इस महल को बीजिंग के फॉरबिडेन सिटी के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पैलेस माना जाता है।


- इसमें 110 कारों का गैरेज, पोलो में इस्तेमाल होने वाले 200 घोड़ों के लिए एयरकंडीशन्ड स्तबल और 5 स्विमिंग पूल हैं।


 सुल्तान के पास 7000 लग्जरी कारों का कलेक्शन है। अकेले इनकी कीमत 341 अरब रुपए आंकी जाती है।


- इसमें 600 रॉल्स राइस, 300 फेरारी, 134 कोएनिगेग्स, 11 मैक्लैरेन एफ1एस, 6 पोर्शे 962 एमएस और कई जगुआर हैं।

- ब्रुनेई के सुल्तान का अपना प्राइवेट जेट बोइंग ७४७,400, बोइंग ७६७,200 और एयरबस ए340,200 है।


- बॉर्नरिच डॉटकॉम के मुताबिक, सुल्तान का जेट बोइंग ७४७,400 किसी पैलेस से कम नहीं है।
- सोने से जड़े इस जेट में लिविंग रूम से लेकर कई बेड रूम और लग्जरी का हर इंतजाम है।