कई लड़कियों के साथ जुड़ा इस क्रिकेटर का नाम, बहन रह चुकी चीयरलीडर
सचिन (51) के बाद टेस्ट क्रिकेट में मोस्ट सेन्चुरी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बैट्समैन कैलिस ही हैं।
साउथ अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर जैक्स कैलिस आज (16 अक्टूबर) अपना 43वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वे दुनिया के ऑलटाइम बेस्ट ऑलराउंडर्स में से एक माने जाते हैं। वे दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने के साथ ही 250 से ज्यादा विकेट भी लिए हैं। कई मॉडल्स के साथ रहा अफेयर...
- जैक्स कैलिस का नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ा लेकिन इनमें से तीन के साथ उनका रिलेशन काफी फेमस रहा।
- साल 2002, में उन्होंने पूर्व मिस साउथ अफ्रीका रही सिंडी नेल को डेट किया। दोनों ने सगाई भी कर ली लेकिन नौ महीने बाद ही उनका ब्रेकअप हो गया।
- नेल से ब्रेकअप के बाद उन्होंने मिस साउथ अफ्रीका 2003 की फर्स्ट रनरअप रहीं, मेरिसा एग्ली को डेट किया। हालांकि सालभर बाद ही वे अलग हो गए।
- साल 2007, में कैलिस की लाइफ में एक और मॉडल शेमोन जार्डिम की एंट्री हुई। इनके साथ कैलिस की रिलेशनशिप 6 साल रही। लेकिन इसके बाद भी 2013 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।
- इसके बाद उनकी लाइफ में किम रिवालैंड नाम की मॉडल की एंट्री हुई। जो कि मिस अर्थ साउथ अफ्रीका 2011, रही थीं। इन दोनों को IPL 7 के दौरान साथ देखा गया। हालांकि बाद में ये भी अलग अलग हो गए।
- इतने ब्रेकअप के बाद साल 2014 में उनकी लाइफ में चार्लेन एंजेल्स की एंट्री हुई। तब से ही ये दोनों साथ हैं, इस कपल की एक सालभर की बेटी भी है।
बहन ने किया चीयरलीडर का जॉब
- कैलिस अपने पिता हेनरी के बेहद करीब थे, जिनका निधन कैंसर की वजह से हो गया। साल 2003 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान जब उन्हें पिता की बीमारी का पता चला, तो उन्होंने पिता के साथ रहने के लिए क्रिकेट से लंबा ब्रेक ले लिया था।
- कैलिस की एक छोटी बहन भी है, जो उनसे 5 साल छोटी है। जेनिन कैलिस पेशे से तो फिजियोथेरेपिस्ट हैं और लंदन में रहती हैं, लेकिन अपने डांसिंग के शौक को पूरा करने के लिए वे चीयरलीडर का काम भी कर चुकी हैं।
- 2009 IPL के दौरान जेनिन चीयरलीडर के रूप में भारत आई थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे शौक के लिए ये काम करती हैं और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोई उनके बारे में क्या सोचता है।
- इस बारे में कैलिस ने बताया था कि जब वो छोटी थी तब से ही उसका इंट्रेस्ट डांस में था। उसे चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मौका मिला और आज वो फैमिली को गर्व महसूस करा रही है।
कैलिस ने टेस्ट करियर में 166 मैच खेलकर 55.37, के एवरेज से 13289 रन बनाए। वहीं वनडे करियर में उन्होंने 328 मैच खेलकर 44.36 के एवरेज से 11579 रन बनाए।
- टेस्ट करियर में उन्होंने 166 मैचों में 292 विकेट लिए। वहीं वनडे करियर में 328 मैचों में उन्होंने 273 विकेट लिए। टी-20, करियर में उन्होंने 25 मैच खेले जिसमें 666 रन बनाने के अलावा 12 विकेट लिए। इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में उनके नाम 131 कैच तो टेस्ट में 200, कैच भी दर्ज हैं।
- टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 45 सेन्चुरी हैं। वे सचिन (51) के बाद सबसे ज्यादा सेन्चुरी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बैट्समैन हैं।
- वे सचिन और पोन्टिंग के बाद टेस्ट हिस्ट्री में सबसे ज्यादा रन (13289) बनाने वाले दुनिया के तीसरे बैट्समैन हैं। वे 13 हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर हैं।
- कैलिस IPL में भी खेल चुके हैं। हालांकि रिटायरमेंट लेने के बाद वे कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में हेड कोच की भूमिका निभा रहे हैं।


Post a Comment