Bigg Boss: को-कंटेस्टेंट से नजदीकियां पड़ीं भारी, ब्वॉयफ्रेंड ने किया ब्रेकअप
'बिग बॉस 11' में नजर आ रहीं बंदगी कालरा से उनके ब्वॉयफ्रेंड डेनिस नागपाल ने ब्रेकअप कर लिया है। इसकी वजह है को-कंटेस्टेंट पुनीश शर्मा से बंदगी की बढ़ती नजदीकियां। दोनों जब से घर के अंदर एंटर हुए हैं, तभी से उनकी नजदीकियों की चर्चा मीडिया में है। पिछले दिनों पुनीश ने यह कन्फेशन भी किया कि वे बंदगी से प्यार करने लगे हैं। हालांकि बंदगी ने चिंता जाहिर की थी कि यह उनके ब्वॉयफ्रेंड को बहुत बुरा लगेगा। लेकिन पुनीश ने कहा था कि वे सब संभाल लेंगे।
- डेनिस ने इंस्टाग्राम पर बंदगी से अपने ब्रेकअप का ऐलान किया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा है, "मैंने बंदगी कालरा की सभी पिक्चर्स डिलीट कर दी हैं। कृपया यह न पूछें कि जब मैं उसे डेट कर रहा था तो उसके साथ मेरी कोई फोटो क्यों नहीं है। वह कभी मुझे डिजर्व ही नहीं करती थी।"
कौन हैं बंदगी कालरा
- दिल्ली की रहने वाली बंदगी सॉफ्टवेयर कंपनी कैपेजेमिनी इंडिया में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बीटेक की डिग्री ली है।
- 25 साल की बंदगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी हॉट फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं।
- एक लीडिंग वेबसाइट की मानें तो डेनिस 'बिग बॉस' के कास्टिंग और को-डायरेक्टर हैं।
- वे 'बिग बॉस' की क्रिएटिव टीम का भी हिस्सा हैं। बंदगी कई इवेंट्स में डेनिस के साथ पब्लिक अपीयरेंस दे चुकी हैं।
- दिल्ली के पुनीश शर्मा एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वे शादीशुदा हैं।
- पार्टीज के शौकीन पुनीश अपना ज्यादातर पैसा बार और पब में खर्च करते हैं।
- रिच फैमिली से ताल्लुक रखने वाले पुनीश अपने पिता के करोड़ों रुपए पार्टी-शराब में खर्च कर चुके हैं।

Post a Comment