Header Ads

हनीप्रीत के भाई ने राम रहीम और बहन के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा


 दो साध्वियों से रेप केस में जेल में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सोदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की राजदार माने जाने वाली हनीप्रीत के चचेरे भाई विजय तनेजा पहली बार मीडिया के सामने आये है. उन्होंने गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों को लेकर एक नया खुलासा करते हुए कहा की उन पर लगाए जा रहे आरोप बेगुनियात है. उन्होंने बताया की हनीप्रीत को सरेंडर करने की सलाह उन्होंने भी दी थी.

जब उनसे गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों के सवाल किये गए तो वह भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि चाहे जितने झूठे आरोप उन पर दुनिया लगा दे असल में तो हनीप्रीत और राम रहीम का रिश्ता बाप-बेटी का पवित्र रिश्ता है.

सबूत बताये

विजय तनेजा ने हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास के द्वारा लगाए गए आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा कि यदि उनके पास इन सब गुनाहो के सबूत हैं तो वह दुनिया के सामने पेश करें. इस तरह के बेबुनियाद आरोप किसी पर लगाना अच्छी बात नहीं है.

विजय ने अपने बयान में कहा की हनीप्रीत का घर राम रहीम की गुफा से तक़रीबन 500 मीटर की दुरी पर था. डेरे के अंदर हनीप्रीत के घर में सिर्फ उसकी फैमिली के अलावा राम रहीम और उसका परिवार ही जाते थे. किसी भी बाहरी व्यक्ति को उस घर में जाने की परमिशन नहीं थी.

विजय ने बताया की हनीप्रीत से मिलने के लिए डेरे के अंदर प्रवेश करना होता था. वहा की सिक्योरिटी की वजह से ही बाहर मिलने पर सख्त पाबंदी थी उनकी सिक्योरिटी में दो डेरे के गार्ड और दो पुलिस गार्ड शामिल थे.

जब हनीप्रीत से मुलाकात को लेकर विजयसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परिवार हनीप्रीत से उसके घर पर ही मिलने जाता था हालांकि2002 के बाद डेरे के अंदर उनका बहुत कम जाना होता था.

डेरे से जुड़ाव की बात पर उन्होंने कहा की उनके दादा जी ने पाकिस्तान से सिरसा आकर कपड़े का शो रूम चालू किया था. गुरमीत राम रहीम और गुरू शाह मस्ताना जी उनके शोरूम पर आते थे. उसी समय से उनका परिवार डेरे का अनुयायी हो गया.