37 साल साथ रहने के बाद पत्नी को घर से निकाला, Wife ने यूं लिया बदला
जब कोई बहुत मेहनत से अपना घर बनाता है तो वो उसे दुनिया से भी प्यारा होता है। एक कपल ने तिनका-तिनका जोड़कर 37 सालों में अपना आलीशान घर बनाया। लेकिन उसके पति को 3 दिन लगे वाइफ को घर से बाहर निकालने में।
जेरल्ड ने अपनी वाइफ कैथरीन को 37 साल की शादी के बाद अपनी सेक्रेटरी के लिए छोड़ने का फैसला लिया। जेरल्ड की सेक्रेटरी ने उसको बोला कि वह उसी घर में रहना चाहती हैं जहां जेरल्ड अपनी वाइफ के साथ रहता है। जेरल्ड ने अपनी वाइफ को ये फैसला सुनाया और बोला कि कैथरीन के पास शिफ्ट होने के लिए सिर्फ 3 दिन हैं।
पहले दिन कैथरीन ने अपना पूरा सामान पैक किया। दूसरे दिन उसके वह सामान भेजा और तीसरे दिन उसने अपने लिए झींगे की सब्जी बनाई, वाइन पी और गाने सुने।
झींगा खा कर उसके खोल को छुपा दिया
कैथरीन ने आखिरी दिन, झींगा खा कर उसकी खोल को मछली के अंडों के अचार में डिप करके घर के पर्दों की रॉड्स के अंदर छिपा दिया।
जब जेरल्ड अपनी सेक्रेटरी के साथ उस घर में रहने लगा तो शुरू में कुछ समय वे खुश थे लेकिन उसके कुछ ही दिनों बाद घर से बदबू आने लगी। जेरल्ड और उसकी सेक्रेटरी ने घर साफ कराया, कारपेट्स बदलवाए, खिड़कियां खोली यहां तक की पूरे घर में एयर फ्रेशनर डलवाया। लेकिन कुछ भी नहीं हुआ, बदबू और ज्यादा बढ़ गई।
जेरल्ड और उसकी सेक्रेटरी इतनी बदबू में न रह सके तो उन्होंने बैंक से लोन लिया और कहीं और शिफ्ट हो गए।
इतनी बदबू वाले घर में लोगों ने आना बंद कर दिया। जेरल्ड ने फैसला लिया कि वह घर बेच देगा लेकिन किसी ने भी उस घर को खरीदने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया।
कैथरीन ने जब जेरल्ड को एक दिन कॉल किया तो जेरल्ड ने उसे ये सब बताया। ये सब सुन कर कैथरीन उस घर की कीमत से 10 गुना कम पर खरीदने के लिए राजी हो गईं।

Post a Comment