Header Ads

इस हादसे पर बनी थी अमिताभ की ये फिल्म, ३७५, से ज्यादा की हुई थी मौत




अमिताभ बच्चन की फिल्म 'काला पत्थर' झारखंड के धनबाद में शूट की गई थी। ये फिल्म ये सच्ची घटना पर बेस्ड थी। उस वक्त ये घटना ऐसी थी कि जिसने भी इसके बारे में सुना हैरान रह गया। बाद में जब इसे फिल्म के रूप में सामने लाया गया तो लोग इसे देखकर सहम गए। ये घटना कितनी बड़ी और भयानक थी, फिल्म के जरिए अधिकतर लोग जान पाए।




रियल स्टोरी 27 दिसंबर 1975 की है। इस हादसे में कुछ मिनटों में ३७५, से ज्यादा लोगों की कोयले की खान में जल समाधि बन गई थी।


- जब धनबाद के चासनाला में यह भयानक घटना हुई थी, उस समय केन्द्र और राज्य दोनों ही जगह कांग्रेस का शासन था और चंडीगढ़ में एक मीटिंग चल रही थी।



- खान दुर्घटना की बात आग की तरह फैली। दुनिया के दस बड़ी खान दुर्घटनाओं में चासनाला खान दुर्घटना की भी गिनती होती है।


- कोल इंडिया के अंतर्गत आनेवाली भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की चासनाला कोलियरी के पिट संख्या 1 और 2 के ठीक ऊपर स्थित एक बड़े तलाब में जमा करीब पांच करोड़ गैलन पानी, खदान की छत को तोड़ता हुआ अचानक अंदर घुस गया था।


- इससे खदान में काम कर रहे सभी लोग फंस गए। तत्काल पानी निकालने वाले पम्प मंगाए गए लेकिन वो छोटे पड़ गए।


- उस वक्त कोलकाता स्थित विभिन्न प्राइवेट कंपनियों से संपर्क साधा गया, तब तक काफी समय बीत चुका था।


- खादान में फंसे लोगों को निकाला नहीं जा सका। कंपनी प्रबंधक ने नोटिस बोर्ड में मारे गए लोगों की लिस्ट लगा दी।


 चासनाला खदान में हुए हादसे को यश चोपड़ा ने 'काला पत्थर' फिल्म के जरिए से सबके सामने रखा।
- फिल्म 24 अगस्त 1979 में देश भर के सिनेमाघरों में दिखाई गई। इस मूवी ने उस समय के कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई।



- झारखंड के गिद्दी वाशरी में 'काला पत्थर' की शूटिंग के दौरान यश चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ आए थे।


- वे यहां गिद्दी रेस्ट हाऊस में ठहरे थे। जहां लोगों के बीच शत्रुघन सिन्हा और यश चोपड़ा के साथ फोटो खिंचाने की एक होड़ सी मची रहती थी।


- यह फिल्म 1979 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी, नीतू सिन्हा जैसे कई एक्टर्स थे।