यहां करंट से हो जाती है मौत, फीडर में ऐसे चिपके मिलते हैं बड़े-बड़े सांप
पत्थलगडा में बिजली आपूर्ति में सांप बाधक बने हुए हैं। सांपों के कारण बराबर बिजली की आपूर्ति रोक दी जा रही है।
पत्थलगडा में बिजली आपूर्ति में सांप बाधक बने हुए हैं। सांपों के कारण बराबर बिजली की आपूर्ति रुक जाती है। तीन बार सांपों ने तीन फेज के ब्रेकर को जला दिया। दरअसल, सांप पावर हाउस के ब्रेकर केबिन में घुस जाते हैं। वे जैसे ही तारों पर रेंगते हैं वैसे ही ब्रेकर का सर्किट धमाके के साथ जल जाता है और पत्थलगडा फीडर की बिजली कट जाती है। इस दौरान सांपों की मौत भी हो जाती। वहीं, सांपों की वजह से इधर आने वाले लोग दहशत में हैं।
नावाडीह में सिंदूर फीडर से कटकमसांडी से 33 हजार पावर की तार पहुंचती है। ब्रेकर से पावर हाउस में बिजली पहुंचती है। यहां तीन फेज का सर्किट लगा है।
-सांप जैसे ही इस लाइन से गुजरते हैं, वैसे ही धमाके के साथ ब्रेकर जल जाता है। नावाडीह पावर सब स्टेशन मैदान के पास बना है।
-यहां बड़े तालाब व आसपास जंगल है। तेज रोशनी के कारण बड़े-बड़े सांप पावर हाउस में घुस जाते हैं। वे केबिन व सर्किट में घुस बिजली आपूर्ति के प्रभावित करते हैं।
- बताया जाता है कि इस जंगली इलाके में कई प्रजातियों के सबसे ज्यादा सांप हैं। ये इतनी संख्या में है कि यहां लोग जाने से डरते हैं।


Post a Comment